पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सुव्रतनाथ दिगंबर जैन मंदिर का शिलान्यास

सुव्रतनाथ दिगंबर जैन मंदिर का शिलान्यास

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भीलवाड़ा. जैन ज्योति कॉलोनी में शुक्रवार को आचार्य सुकुमालनंदी के सानिध्य में मुनि सुव्रतनाथ दिगंबर जैन मंदिर का शिलान्यास महोत्सव संपन्न हुआ। अग्रवाल दिगंबर जैन मंदिर ट्रस्ट के गणपत लाल अग्रवाल ने बताया कि अभिषेक अग्रवाल ने सुबह झंडारोहण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर विनायक यंत्र पूजा, अभिषेक, भूमि शुद्धि एवं भूमि पूजन के बाद आचार्य श्री ने प्रवचन में मंदिर का महत्व बताया। उन्होंने कहा कि कोई भी मनुष्य अगर राई के दाने के बराबर भी दान देता है तो उसे प्रशांत महासागर के बराबर पुण्य मिलता है। मंदिर का शिलान्यास प्रेम कुमार अग्रवाल ने किया। इस अवसर पर समाज के नानालाल अग्रवाल, भरत जैन, ओम प्रकाश अग्रवाल, पवन कुमार अग्रवाल, रमेश अग्रवाल, एनसी जैन व मुकेश सेठिया उपस्थित थे।
क्चक्चक्च