पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एनएचएआई ठेकेदार पर चारागाह भूमि से मिट्टी दोहन का आरोप

एनएचएआई ठेकेदार पर चारागाह भूमि से मिट्टी दोहन का आरोप

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गंगापुर. सातलियास व सांगास गांव की चारागाह व सरकारी भूमि से अवैध रूप से मिट्टी दोहन में भीलवाड़ा खनिज विभाग की टीम ने एनएचएआई के ठेकेदार के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने बताया कि खनिज विभाग के जसवंत सिंह ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि 24 जनवरी को सहायक खनिज अभियंता राजेंद्रकुमार चौबे के नेतृत्व में ग्राम पंचायत सातलियास में मिट्टी खनन के मामले को लेकर के एसडीएम गंगापुर द्वारा दिए गए निर्देशानुसार पटवार मंडल सातलियास के खसरा नं. 1547 चारागाह, 376 बिलानाम नाड़ी ग्राम सांगास व 1469 बिलानाम नाड़ी में खनिज साधारण मिट्टी करीब 12 हजार 801 टन का अवैध खनन कर राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 758 राजसमंद-भीलवाड़ा के निमार्ण कार्य में ली जा रही थी। उक्त खसरा में खनिज विभाग से खनन कार्य करने के लिए कोई अनुमति व खनन पट्टा जारी नहीं किया गया। इस तरह किया गया खनन कार्य अवैध खनन की श्रेणी में आने के कारण मामले की जांच करवाई गई। जिसमें अवैध खनन का कार्य राष्ट्रीय राजमार्ग के ठेकेदार के खिलाफ गंगापुर थाने में दर्ज हुआ।
भास्कर ने उजागर किया था मामला : गौरतलब है कि दैनिक भास्कर ने 21 जनवरी के अंक में ‘सरकारी जमीन से बिना स्वीकृति मिट्टी निकाल किए गड्ढे’ शीर्षक से खबर को प्रमुखता से प्रकाशित कर मामले को उजागर किया था।