पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • निकाला साइकिल संचलन

निकाला साइकिल संचलन

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भीलवाड़ा. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, भीलवाड़ा नगर की ओर से शनिवार को शहर में साय शाखाओं के बाल स्वयंसेवकों ने साइकिल संचलन निकाला। संचलन गवर्नमेंट हायर सेकंडरी स्कूल से शाम 4:45 बजे शुरू हुआ। शहर में करीब साढ़े पांच किलोमीटर संचलन के बाद स्वयंसेवक फिर स्कूल पहुंचे और प्रार्थना के बाद संचलन का समापन हुआ। जिला सह कार्यवाह विनोद गोखरू ने बताया कि संचलन में कक्षा पांचवीं से ऊपर के 600 स्वयंसेवकों ने भाग लिया। इस दौरान विभाग प्रचारक देवेंद्र कुमार, जिला प्रचारक कन्हैयालाल, नगर प्रचारक विजयराज, नगर कार्यवाह बनवारीलाल सोमाणी, नगर साय भाग कार्यवाह दीपक सेन आदि पदाधिकारी उपस्थित थे।