पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गणतंत्र दिवस आज, होंगे विभिन्न कार्यक्रम

गणतंत्र दिवस आज, होंगे विभिन्न कार्यक्रम

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज. भीलवाड़ा
गणतंत्र दिवस पर रविवार को जिला स्तरीय समारोह सुखाडिय़ा स्टेडियम में होगा। मुख्य अतिथि मुख्य सचेतक कालूलाल गुर्जर होंगे। सुबह 9.05 बजे गुर्जर ध्वजारोहण करेंगे व परेड का निरीक्षण व मार्चपास्ट की सलामी लेंगे। एडीएम द्वारा राज्यपाल का संदेश पढ़ा जाएगा। इस अवसर पर स्टूडेंट्स द्वारा सामूहिक व्यायाम प्रदर्शन व सांस्कृतिक प्रस्तुति दी जाएगी। इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाएगा। कृषि विज्ञान केंद्र के कार्यक्रम समन्वयक मनोज कुमार महला, रूपी देवी गल्र्स कॉलेज-मांडल की प्रिंसिपल ज्योति वर्मा, समाजसेवी संस्था जायन्ट्स ग्रुप ऑफ भीलवाड़ा सहित 72 लोग सम्मानित होंगे। विभिन्न विभागों की ओर से झांकियां निकाली जाएगी व राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन होगा। दोपहर 12.30 बजे सुखाडिय़ा स्टेडियम में प्रशासन एवं पत्रकार एकादश के बीच क्रिकेट मैच व शाम को नगरपरिषद परिसर में वॉलीबॉल मैच होगा।
बच्चों को ले जाने के लिए रहेगी व्यवस्था
समारोह में भाग लेने वाले स्टूडेंट्स को समारोह स्थल लाने व ले जाने के लिए बसों का प्रबंध किया गया है। जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि स्टूडेंट्स को सुबह 7.30 बजे निर्धारित बस स्टॉप पर एकत्र होना है, यूआईटी स्टाप के स्थान पर बस अब मालोला रोड स्थित गौतम माध्यमिक स्कूल से रवाना होगी।
विभिन्न संस्थाओं द्वारा होंगे कार्यक्रम
कांग्रेस कमेटी द्वारा कार्यालय में सुबह 8.30 बजे जिलाध्यक्ष अनिल डांगी ध्वजारोहण करेंगे। संगीत कला केंद्र द्वारा केंद्र परिसर में शाम चार बजे सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा। मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष सुभाष बहेडिय़ा होंगे। अध्यक्षता नप सभापति अनिल बल्दवा करेंगे। संस्कार जैन यूथ सेवा संस्थान द्वारा सुबह 10 बजे गोल प्याऊ चौराहा पर होने वाले कार्यक्रम में समाजसेवी प्रकाश छाबड़ा द्वारा ‘वंदे मातरम’ स्टीकर विमोचन किया जाएगा। शास्त्री नगर स्थित आदर्श बाल विद्या मंदिर स्कूल में दोपहर 2.30 बजे समारोह आयोजित किया जाएगा। औद्योगिक इकाइयों में गणतंत्र दिवस विधिवत मनाने को लेकर प्रशासन ने अपील की है। मेरा फर्ज सेवा संस्थान द्वारा रक्तदान शिविर व ध्वजारोहण कार्यक्रम किया जाएगा। कार्यक्रम आरके कॉलोनी कम्यूनिटी हॉल में सुबह १० बजे शुरू होगा। राजीव गांधी ऑडिटोरियम में सुकुमाल एकता मंच की ओर से दोपहर एक बजे संतों की भूमिका विषय पर सर्वधर्म संगोष्ठी व सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। रात में कवि सम्मेलन होगा।
शाहपुरा. स्थानीय राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में रविवार को गणतंत्र दिवस के अवसर पर उपखंड स्तरीय समारोह का आयोजन किया जाएगा। प्रात: 10 बजे नगर पालिका अध्यक्ष रघुनंदन सोनी की अध्यक्षता में आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि उपखंड अधिकारी बजरंगलाल वर्मा ध्वजारोहण करेंगे। इससे पूर्व 9 बजे शाहपुरा के सभी सरकारी कार्यालयों पर ध्वजारोहण होगा। राउमावि में उपखंड स्तरीय समारोह में तहसील क्षेत्र 75 प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाएगा।
गंगापुर. गणतंत्र दिवस का मुख्य समारोह राउमावि मैदान पर आयोजित होगा। इसमें क्षेत्र की 30 प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाएगा।
गुलाबपुरा. उपखंड स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह रैफरल ग्राउंड के बजाय कृषि उपज मंडी समिति प्रांगण में होगा। संस्कार भारती द्वारा गणतंत्र दिवस पर रविवार को देशभक्ति भाव सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता सुरेश बबलानी करेंगे। कार्यक्रम में एएसपी शरद चौधरी, एसडीएम एनएल राठी, महाप्रबंधक स्पिनफैड हनुमान सिंह शेखावत, डीएसपी राजेश मीणा व वरिष्ठ पत्रकार ताराशंकर जोशी विशिष्ट अतिथि होंगे।
आसींद. उपखंड स्तरीय समारोह में एसडीएम जयप्रकाश नारायण द्वारा विभिन्न क्षेत्रों की 19 प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाएगा।
मांडल. गणतंत्र दिवस पर ब्लॉक स्तर पर आयोजित कार्यक्रम में 29 कर्मचारियों एवं 15 प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा।
बनेड़ा. उपखंड स्तरीय समारोह अक्षय स्मारक राउमावि परिसर में मनाया जाएगा।
रायपुर. गणतंत्र दिवस समारोह रविवार को उपखंड स्तरीय समारोह राजकीय महाराणा उमावि विद्यालय के खेल मैदान पर आयोजित होगा। इसमें 23 प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाएगा।
सवाईपुर. कस्बे सहित क्षेत्र के आकोला, गेगा का खेड़ा सहित कई गावों में गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। आकोला में मुख्य समारोह राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में आयोजित होगा जहां ध्वजारोहण के बाद विद्यार्थियों द्वारा सांस्कृतिक व देशभक्ति कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जाएगी।
हमीरगढ़. प्रथम उपखंड स्तरीय गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास से मनाया जाएगा। सामूहिक समारोह पर उपखंड अधिकारी राजवीर सिंह ध्वजारोहण करेंगे। तहसीलदार अजीत सिंह राठौड़ ने बताया कि समारोह ग्राम पंचायत प्रागंण में मनाया जाएगा। इस दौरान 20 कर्मचारी एवं प्रतिभावान छात्र-छात्रा सम्मानित होंगे।
हुरड़ा. तहसील स्तरीय समारोह में तहसीलदार 50 प्रतिभाओं को सम्मानित करेंगे। गणतंत्र दिवस समारोह में दिल्ली में आयोजित मुख्य समारोह में जवाहर नवोदय विद्यालय के दसवीं कक्षा के दो छात्र एनसीसी कैडेट प्रवीण मारु व शिवराज जाट भाग लेंगे। यह जानकारी प्राचार्य जेसी सोनार ने दी।




मुख्य सचेतक कालूलाल गुर्जर करेंगे जिला स्तरीय कार्यक्रम में ध्वजारोहण, 72 प्रतिभाओं का होगा सम्मान