पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ‘मां तुझे सलाम...’

‘मां तुझे सलाम...’

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भीलवाड़ा. गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर शनिवार को नगरपरिषद टाउन हॉल में आयोजित कार्यक्रम में स्कूली बच्चों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं।
आकर्षक परिधानों में सज धजकर स्टूडेंट्स ने राजस्थानी गीतों, देशभक्ति तरानों पर प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में महिला आश्रम, हैप्पी डेज, नवल विद्या भारती, संगम, सोफिया, ग्रीन वैली, नोबल इंटरनेशनल, सेंट्रल एकेडमी, सेमुमा, स्कालर डेन, एसडीए, महेश पब्लिक स्कूल व गल्र्स स्कूल-गुलमंडी सहित अन्य स्कूलों के स्टूडेंट्स ने प्रस्तुतियां दीं। ‘म्हारो गोरबंद नखराळो’,‘‘जहां डाल डाल पर सोने की चिडिय़ा...’, ‘मां तुझे सलाम...’, ‘केसरिया बालम पधारो म्हारे देस...’,‘सारे जहां से अच्छा हिंदोस्तां हमारा...’ आदि गीतों पर स्कूली छात्र-छात्राओं ने लाजवाब प्रस्तुतियां देकर सराहना पाई। इस अवसर पर प्रेरक विषयों पर अभिनय भी किया गया। गांधी सत्याग्रह, बाल श्रम आदि विषयों पर प्रेरक प्रस्तुति हुई। कार्यक्रम के अतिथि मुख्य सचेतक कालूलाल गुर्जर, कलेक्टर डॉ. रविकुमार सुरपुर थे। कार्यक्रम का संयोजन अध्यापिका मंजू जैन
ने किया।