पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कलश यात्रा के साथ भागवत कथा प्रारंभ

कलश यात्रा के साथ भागवत कथा प्रारंभ

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भीलवाड़ा. श्रीमद् भागवत कथा प्रचार समिति की ओर से सोमवार को संजय कॉलोनी में श्रीमद् भागवत कथा प्रारंभ हुई। समिति संयोजक रमेश मूंदड़ा ने बताया कि सुबह दस बजे महेश मार्ग स्थित चारभुजा मंदिर से कलश यात्रा प्रारंभ हुई। जो कॉलोनी के मुख्य मार्गों से होती हुई कथा स्थल पंहुची। कथा वाचक रामदेवाचार्य ऋषिकेश ने श्रीमद् भागवत का महात्म्य बताया।
उन्होंने कहा कि जो भक्त श्रद्धा पूर्वक भागवत कथा का श्रवण करता है उसका निश्चित रूप से कल्याण होता है। परीक्षित ने सात दिन तक भागवत कथा व शबरी ने भगवान राम के उपदेश सुने तो उनका कल्याण हुआ। उन्होंने कहा कि सतयुग में धर्म के सत्य, पवित्र, दया व दान चार पैर थे। फिर त्रेता में तीन, द्वापर में दो तथा कलियुग में मात्र दान रह गया। आधुनिक बफर भोजन व्यवस्था पर व्यंग्य करते हुए उन्होंने कहा कि जिस हाथ से भोजन करते हैं उसी से भोजन लेते हैं जिससे भोजन झूठा हो जाता है। कथा के यजमान राजेंद्र पुरोहित ने बताया कि सोमवार को व्यासपीठ की आरती रामचंद्र पुरोहित, गंगाधर पारीक, जमना लाल जोशी व सत्यनारायण सुखवाल ने की। कथा दो फरवरी तक प्रतिदिन दोपहर बारह बजे से शाम चार बजे तक हो रही है।
राधे कृष्णा सत्संग मंडल का उत्सव संपन्न
भीलवाड़ा. श्री राधे कृष्णा सत्संग मण्डल द्वारा दिनांक 26 से शुरू हुआ मासिक उत्सव संपन्न हुआ। इस दौरान दिन में 2 से 5 बजे तक संजय कॉलोनी स्थित रामानुजकोट में देश भक्ति गीत व भजन संध्या हुई। जिसमें रमण राठी ने जहां डाल डाल पर सोने की चिडिय़ा..., राजेन्द्र हिंगड़ ने मायड़ वो थारो पूत कठे... व अनिल जेथलिया ने दीवाना राधे का... तथा पुष्पा गग्गड़ तथा इन्द्र राठी ने मधुर पुष्प अर्पित कर उपस्थित भक्तजनों को भावविभोर कर दिया।