सुबह कोहरा, दोपहर में तेज धूप
भीलवाड़ा. सर्द मौसम में कोहरे का असर सोमवार को भी रहा। सूर्योदय के करीब दो घंटे बाद तक कोहरे का असर दिखा, जो लगभग दस बजे छंटने लगा। न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दोपहर में मौसम खुला और तेज धूप निकली। अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। हालांकि इस दौरान सर्द हवा भी चली। अगले कुछ दिनों में सर्दी के असर में सामान्य कमी आएगी।