पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • राशनकार्ड किसी का फोटो किसी का

राशनकार्ड किसी का फोटो किसी का

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - भीलवाड़ा
रसद विभाग की ओर से नए बनवाए गए कंप्यूटराइज्ड एवं डिजिटलाइज्ड राशन कार्ड में गंभीर त्रुटियां पाई गई हैं। एक ही व्यक्ति के फोटो कई राशन कार्ड पर लगे होने व रिश्ते बदल दिए जाने की शिकायत वार्ड संख्या 43 के लोगों ने की है।
शिकायत के अनुसार, रसद विभाग द्वारा बनवाए गए नए राशन कार्ड का वितरण किया जा रहा है। वार्ड संख्या 43 में रहने वाले कृष्ण गोपाल जोशी, धर्मेंद्र उपाध्याय के राशन कार्ड पर किसी और व्यक्ति के फोटो लगे हुए हैं। वहीं चिंतामणि जोशी के राशन कार्ड में परिवार के सदस्यों के रिश्ते ही बदल दिए गए हैं। इस क्षेत्र के अशोक जैन ने रसद विभाग से राशन कार्ड में हुई गलतियों को सुधरवाने की मांग की है।
प्रायोगिक परीक्षा कराएं
एनएसयूआई के जिला उपाध्यक्ष भंवर गुर्जर के नेतृत्व में एमएलवी कॉलेज के प्राचार्य को ज्ञापन दिया गया। इसमें प्रायोगिक परीक्षाएं जल्दी कराने की मांग की गई।