साहित्यकारों व समाजसेवियोंका सम्मान
भीलवाड़ा. साहित्यिक संस्था सामयिकी का 44वां स्थापना दिवस समारोह लोक उजास सभागार में हुआ। इस अवसर पर 21 साहित्यकारों व समाजसेवियों का सम्मान किया गया। यूनेस्को क्लब के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष श्याम बनवाड़ी मुख्य अतिथि थे। अध्यक्षता संस्था अध्यक्ष श्यामसुंदर सुमन ने की। विशिष्ट अतिथि ममता मोदानी, लक्ष्मीनारायण वैष्णव थे। संस्था नियामक बंशीलाल पारस ने प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। इस अवसर पर जीएल यादव को समाजसेवी रत्न, अजमेर की चेतना उपाध्याय को साहित्यश्री सम्मान, अवधेश जौहरी को गजल भूषण, उषा अग्रवाल को शिक्षा श्री, प्रहलाद पारीक को मक्तक भूषण व रतनकुमार चटुल को कविश्री सम्मान प्रदान किया गया। संचालन अरुण शर्मा ‘अजीब’ ने किया।