पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ‘60 दिवसीय कार्य योजना को समय रहते पूरा करें’

‘60 दिवसीय कार्य योजना को समय रहते पूरा करें’

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - भीलवाड़ा
कलेक्टर डॉ. रविकुमार सुरपुर ने सभी विभागों के जिला अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे राज्य सरकार द्वारा विभागवार जारी 60 दिवसीय कार्ययोजना की क्रियान्विति में कोताही नहीं बरतें और समय पर लक्ष्यपूर्ति सुनिश्चित करें।
कलेक्टर ने साप्ताहिक समीक्षा मीटिंग में अधिकारियों से कहा कि वे, विभागीय समन्वयक बना कार्यों की दैनिक मॉनिटरिंग करें। उन्होंने कार्ययोजना के क्रियान्वयन की समीक्षा की। डॉ. सुरपुर ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी से कहा कि वे, जिले में स्थापित चिकित्सा संस्थानों का कम से कम एक बार निरीक्षण अवश्य करें। इसी तरह जिला शिक्षा अधिकारियों को स्कूलों का नियमिति निरीक्षण करने के निर्देश भी दिए।



:भीलवाड़ा. मुख्य सचेतक कालूलाल गुर्जर ने पत्रकार प्रदीप रावल सहित 72 प्रतिभाओं को सम्मानित किया।

गणतंत्र दिवस पर इनका हुआ सम्मान

भीलवाड़ा. 65वें गणतंत्र दिवस पर सुखाडिय़ा स्टेडियम में जिला स्तरीय समारोह में जिले की 72 प्रतिभाओं को जिला प्रशासन की ओर से सम्मानित किया गया। इनमें विभिन्न स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधि, अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ-साथ 23 छात्र-छात्राएं व खिलाड़ी शामिल हंै। सम्मानित होने वालों में जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय के लिपिक इलियास मोहम्मद, जिला कारागृह गुलाबपुरा के प्रहरी ओमप्रकाश शर्मा, महात्मा गांधी चिकित्सालय के उपनियंत्रक डॉ. देवकिशन, कृषि विज्ञान केंद्र के कार्यक्रम समन्वयक डॉ. मनोज कुमार महला, जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के कनिष्ठ अभियंता बंशीलाल सैनी, नगर परिषद के सफाई कर्मचारी रूपलाल, रूपी देवी कन्या महाविद्यालय मांडल की प्रधानाचार्य डॉ. ज्योति वर्मा, राउमावि पुलिस लाइन के शारीरिक शिक्षक दिनेश सोमानी, रामावि सिडियास के वरिष्ठ अध्यापक जगदीश चंद्र शर्मा, रामावि दरीबा के शारीरिक शिक्षक रामेश्वरलाल विश्नोई, राबाउमावि फूलियाकलां के अध्यापक जितेन्द्र कुमार जैन, राउप्रावि राजाजी का करेड़ा के अध्यापक कैलाश चंद्र दाधीच, राउप्रावि न्यू हाउसिंग बोर्ड के शारीरिक शिक्षक विश्वजीत सिंह, राउप्रावि केसरपुरा मांडल के अध्यापक जाकिर हुसैन अंसारी, नेहरूयुवा संस्थान एकलिंगपुरा के अध्यक्ष शंकरलाल गाडरी, भारत निर्माण सेवक बेरां मोहन लाल गुर्जर, पटेल नगर के सामाजिक कार्यकर्ता पन्नालाल चौधरी, पत्रकार प्रदीप रावल, धर्मेन्द्र शर्मा, सोमदत्त त्रिपाठी, बालगोविंद व्यास, किशोर पारदासानी, अविनाश गांधी, जनसंपर्क विभाग के पवनेश शर्मा, हरणीकलां के पटवारी नितिन कुमार शर्मा, एसडीएम गंगापुर राकेश कुमार, मांडलगढ़ बीसी गंगवाल, जिला रसद कार्यालय के लिपिक राहुल माथुर, बीसीटीसी के राजेश कांकरिया, कलेक्टर कार्यालय के कार्यालय अधीक्षक लक्ष्मीलाल मीणा, पुर के समाजसेवी मनोज शर्मा, राउमावि लेबर कॉलोनी के वरिष्ठ लिपिक सुनील माहेश्वरी, भामाशाह प्रदीप जैन, सेटेलाइट हॉस्पीटल शाहपुरा के कनिष्ठ विशेषज्ञ डॉ. उत्तम दरगड़, उपकेंद्र लसाडिय़ा की नर्स ममता कुमावत, दो लड़कियों पर नसबंदी कराने वाली मालोला की मुमताज बेगम, समाजसेवी संस्था जायंट्स ग्रुप ऑफ भीलवाड़ा, जिला शिक्षा अधिकारी ((द्वितीय)) के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी विष्णु प्रकाश शर्मा, जिला एवं सेशन न्यायालय के कोर्ट मैनेजर मिलिंद भटनागर, पंचायत समिति सदस्य हुरड़ा के विकास अधिकारी डॉ. कमलेश उपाध्याय, कृषि उपज मंडी समिति के लिपिक प्रकाश चंद्र तोलंबिया, सार्वजनिक निर्माण विभाग गंगापुर के सहायक अभियंता नरेंद्र चौधरी, जिला परिषद के लिपिक प्रमोद जैन एवं अशोक व्यास, शाहपुरा की तहसीलदार रजनी माघीवाल, सहायक कर्मचारी जमनालाल खारोल, रामावि उम्मेदपुरा के वरिष्ठ अध्यापक हीरालाल सुथार, सर्व शिक्षा अभियान बनेड़ा के आरपी सुनील विजयवर्गीय तथा ग्राम पंचायत बासेड़ा की ग्रामसेवक एवं पदेन सचिव सुमित्रा मोर्य, सुशीला देवी कन्या महाविद्यालय की छात्रा दिव्या सिंह, औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान भीलवाड़ा की छात्रा हिना सुराणा, बचपन स्कूल की छात्रा हर्षवर्धन चंदेल मानसिक विमंदित छात्र रवि कुमार गुर्जर, रामावि रघुनाथपुरा के छात्र बबलू नाथ योगी, रामावि रघुनाथपुरा के कक्षा 8 के छात्र देबीलाल गुर्जर, राबाउमावि पुर की छात्रा रेखा खारोल एवं कृष्णा जाट, राउमावि फूलियाकलां के राज्यसतरीय हॉकी प्रतियोगिता में भाग लेने वाले छात्र अनिल कुमार वैष्णव, प्रकाश चंद्र गुर्जर, सूयप्रकाश रैगर, सुरेश चंद्र खटीक एवं दिलखुश लोढ़ा, राबाउमावि गुलाबपुरा की छात्रा राजनंदनी सोनी, राउमावि राजेंद्र मार्ग के छात्र देवेंद्र खटीक एवं गणेश नांदरिया, राउमावि मोड का निंबाहेड़ा के छात्र गौरव कुमार व्यास, हैप्पीडेज सैकंडरी स्कूल के छात्र रोशन लाल लुहार, कुश्ती खिलाड़ी आशीष जोशी एवं आदित्य गुर्जर, बॉलीबॉल खिलाड़ी कमलेश खटीक, रामावि गणपतियाखेड़ा के छात्र प्रधान जाट तथा माणिक्यलाल वर्मा राजकीय महाविद्यालय के छात्र उमाशंकर कोली शामिल हैं।