पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • उल्लास पूर्वक मनाया 65वां गणतंत्र दिवस

उल्लास पूर्वक मनाया 65वां गणतंत्र दिवस

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज.भीलवाड़ा
जिलेभर में 65वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया। सुखाडिय़ा स्टेडियम में आयोजित जिला स्तरीय समारोह में सरकारी मुख्य सचेतक कालूलाल गुर्जर ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली।
इस अवसर पर गुर्जर ने कहा कि गणतंत्र दिवस प्रेरणा लेने का दिवस है। उन्होंने स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए लोगों से स्वतंत्रता सेनानियों के अरमानों पर खरा उतरने का आव्हान किया। समारोह में जहाजपुर क्षेत्र के शहीद की पत्नी मोहनी देवी को शॉल व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। मुख्य सचेतक गुर्जर व कलेक्टर डॉ. रविकुमार सुरपुर ने इस अवसर पर 29 विद्यार्थियों सहित उत्कृष्ट कार्य करने वाले 72 व्यक्तियों को सम्मानित किया। एडीएम अरुण हसीजा ने राज्यपाल का संदेश का पढ़ा। लगभग 25 सौ विद्यालयी छात्र-छात्राओं ने व्यायाम प्रदर्शन व मनोहारी सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। परेड में एनसीसी छात्र दल ने प्रथम, एनसीसी छात्रा दल ने द्वितीय व गाइड प्लाटून महिला आश्रम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। बैंड वादन में आदर्श विद्या मंदिर प्रथम, सोफिया स्कूल द्वितीय व महिला आश्रम विद्यालय ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार सांस्कृतिक कार्यक्रम में सेठ मुरलीधर मानसिंहका बालिका विद्यालय की छात्राओं ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। झांकी प्रदर्शन में निर्वाचन विभाग द्वारा प्रस्तुत की गई स्वीप कार्यक्रम की झांकी प्रथम रही। समारोह में जिला प्रमुख सुशीला सालवी, नप सभापति अनिल बल्दवा, कृषि उपज मंडी अध्यक्ष अनोपी देवी, पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष देवेंद्र सिंह सहित कई जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।
मांडल. सीनियर उमावि परिसर में आयोजित सामूहिक कार्यक्रम में एसडीएम नरेंद्र सिंह कुल्हारी ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। इस अवसर पर सरपंच जगदीश चौधरी ने अध्यक्षीय उद्बोधन दिया।
हमीरगढ़. पुलिस थाना परिसर में प्रभारी गजराज चौधरी, तहसील व उपखंड कार्यालय, राउप्रावि कविनगर पर एसडीएम राजवीर सिंह, तहसीलदार अजीत सिंह ने ध्वजारोहण किया। रामावि ओज्याड़ा में प्रधानाध्यापक रमेश काबरा ने झंडारोहण किया। ग्राम पंचायत व उपखंड का सामूहिक समारोह ग्राम पंचायत प्रांगण में आयोजित हुआ।
शाहपुरा. एसडीएम बजरंगलाल वर्मा ने राउमावि में उपखंड स्तरीय समारोह में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। जबरदस्त कोहरा होने के बावजूद भी जैसे ही तिरंगा हवा में फहराया। नगर पालिका अध्यक्ष रघुनंदन सोनी की अध्यक्षता में आयोजित समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में पुलिस उपाधीक्षक सतीशकुमार सहित ब्लॉक स्तरीय अधिकारी आदि मौजूद थे। समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने पर 80 प्रतिभाओं को पालिका कार्यालय में चेयरमैन रघुनंदन सोनी ने ध्वजारोहण किया। एसडीएम कार्यालय पर एसडीएम बजरंगलाल वर्मा ने, डीएसपी कार्यालय पर डीएसपी सतीश कुमार ने, पंचायत समिति में विकास अधिकारी अर्जुन मोरवाल ने ध्वजारोहण किया। डाइट में प्रधानाचार्य रामहेत धूमस, ब्लॉक सीएमएचओ कार्यालय पर डॉ. अशोक जैन, राउमावि में प्रधानाचार्य बंकट सिंह शक्तावत ने ध्वजारोहण किया। ग्राम सेवा सहकारी समिति में अध्यक्ष राजेंद्र बोहरा ने, राउमावि ढीकोला में प्रधानाचार्य तेजपाल उपाध्याय ने ध्वजारोहण किया। महाप्रभु कन्या विद्यापीठ में संतश्री जगवल्लभ महाराज के सानिध्य में कार्यक्रम आयोजित किया गया।
राजकीय महाविद्यालय में प्राचार्य डॉ. जीएस मीणा ने ध्वजारोहण किया। श्रीमद दयानंद महिला शिक्षण केंद्र उप्रावि में संस्था प्रधान नटवरकुमार शर्मा ने आर्य समाज प्रधान कन्हैयालाल आर्य, लालचंद बेली व भंवरलाल शर्मा की मौजूदगी में ध्वजारोहण किया। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय अरनिया रासा में पंचायत स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह सरपंच राजेंद्र जैन की अध्यक्षता में हुआ। प्रधानाचार्य शंकरलाल जोशी ने ध्वजारोहण किया। तसवारिया बासा में राजकीय माध्यमिक विद्यालय में सरपंच उच्छव कंवर व संस्था प्रधान जब्बार खां देशवाली, उपसरपंच गोपाल सेवदा की मौजूदगी में ध्वजारोहण किया गया। केशव विद्या मंदिर माध्यमिक विद्यालय में निदेशक रामेश्वरलाल धाकड़ ने ध्वजारोहण किया। रामावि दौलतपुरा में प्रधानाध्यापक हरिराम जांगिड़ की अध्यक्षता में समारोह में बच्चों ने व्यायाम प्रदर्शन किया।
गंगापुर. गणतंत्र दिवस पर उपखंड स्तरीय मुख्य समारोह रासीमावि में एसडीएम राकेशकुमार के मुख्य आतिथ्य पालिका अध्यक्ष पूनम महता की अध्यक्षता, बीडीओ राजेश शर्मा, पालिका ईओ मोतीलाल माली, डीएसपी सत्यनारायण कन्नौजिया के विशिष्ट अतिथि में समारोह पूर्वक मनाया गया। भीलवाड़ा के रंगकर्मी भवानीशंकर भट्ट ने सामूहिक नृत्य नाटिका दर्द ए वतन मंचन किया। ढोसर ग्राम पंचायत मुख्यालय पर सरपंच गुलाबसिंह ने, गणेशपुरा में कुसुमलता पुरोहित ने, कांगणी में सरपंच भागुदेवी जाट ने, अरनिया विद्यालय प्रांगण में आयोजित समारोह में सरपंच चांदी देवी शर्मा ने, महेंद्रगढ़ में सरपंच नंदूदेवी पंवार ने, उल्लई में सरपंच दिलीपकुमार जैन ने, आमली में सरपंच लादूलाल नायक ने, सोनियाणा में सरपंच भैंरूलाल जाट ने, सालेरा में सरपंच प्रकाश चौधरी, चावंडिया में सरपंच कैलाशीदेवी वैष्णव ने झंडारोहण किया।
गुलाबपुरा. उपखंड स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में एसडीएम एनएल राठी ने ध्वजारोहण कर मार्च पास्ट की सलामी ली। मदरसे में आयोजित समारोह में पालिका अध्यक्ष चेतन पेशवानी, उपाध्यक्ष सलीम बाबू, इंद्रजीत सिंह, राजेंद्र सिंह, सदर इलियास आदि उपस्थित थे। राउप्रावि मादेडा में संस्था प्रधान शंकर सिंह राजावत ने ध्वजारोहण किया। संस्कार भारती की ओर से भारत माता पूजन के साथ देशभक्ति से ओतप्रोत, सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कोटड़ी. मुख्य समारोह शरबती गाड़ोदिया बालिका माध्यमिक विद्यालय में तहसीलदार विश्वंभर दयाल शर्मा के मुख्य आतिथ्य, प्रधान विजय सिंह राणावत की अध्यक्षता एवं विकास अधिकारी सुधीर कुमार पाठक, सरपंच विमला देवी जीनगर, पुलिस थाना प्रभारी भूपेन्द्र सिंह के विशिष्ट आतिथ्य में आयोजित किया गया।
जहाजपुर. गणतंत्र दिवस समारोह नेहरू उद्यान में विधायक धीरज गुर्जर, नपा चेयरमैन कालीदेवी मीणा, पूर्व मंत्री रतनलाल तांबी, डीएसपी खेमराज खोलिया की मौजूदगी में आयोजित हुआ। पंचायत समिति कार्यालय में प्रधान सीतादेवी गुर्जर, क्रय विक्रय सहकारी समिति कार्यालय में रामकुंवार सर्राफ, न्यायालय में अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट दिनेश नागौरी ने ध्वजारोहण किया।
रायपुर. राजकीय महाराणा उमावि में आयोजित समारोह में एसडीएम पन्नालाल प्रजापत ने ध्वजारोहण किया। ग्राम पंचायत में सरपंच अखिलेश बोल्या, सहकारी समिति में अध्यक्ष राजेंद्र त्रिवेदी, मुस्कान साइंटिफिक स्कूल में जोगेंद्र सिंह चूंडावत, हैप्पी पब्लिक स्कूल में महेश शर्मा, राबाउमावि में कल्पना शर्मा, एसबीबीजे में प्रबंधक चंद्रशेखर शर्मा, थला में बादामदेवी कुमावत, व भगवती पब्लिक स्कूल में बसंतीलाल त्रिवेदी ने ध्वजारोहण किया।
श्यामपुरा. गणतंत्र दिवस का मुख्य समारोह राउमावि मे जीएसएस अध्यक्ष रघुवीरसिंह शक्तावत के मुख्य आतिथ्य मे संपन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता सरपंच भगवानसिंह शक्तावत ने की।
भगवानपुरा. गणतंत्र दिवस का मुख्य समारोह सीमावि में रूपलाल सोमाणी के आतिथ्य में हुआ। राबाउप्रावि में ध्वजारोहण सुवालाल सोलंकी ने किया।
आसींद. गणतंत्र दिवस पर मुख्य समारोह नगर पालिका मंडल की ओर से राजकीय माध्यमिक विद्यालय परिसर में एसडीएम जयप्रकाश नारायण के मुख्य आतिथ्य एवं नपा अध्यक्ष हगामीलाल मेवाड़ा की अध्यक्षता में मनाया गया।
कोठियां. राजकीय उमावि परिसर में सरपंच बालकृष्ण शर्मा ने ध्वजारोहण कर कार्यक्रम की शुरूआत की। सीनियर विद्यालय में प्रधानाचार्य बद्रीनारायण मिश्रा ने ध्वजारोहण किया।
बदनौर. राउमावि में तहसीलदार ललित कुमार पुरोहित की अध्यक्षता में समारोह आयोजित हुआ। विशिष्ट अतिथि थानाधिकारी फूलचंद रैगर व सरपंच गोपाल सिंह रावत थे।
हुरड़ा. राउमावि प्रागंण में आयोजित तहसील स्तरीय समारोह में तहसीलदार जयसिंह ने ध्वजारोहण किया। इसी प्रकार जिंक विद्यालय में आयोजित समारोह में यूनिट हैड एसएस शेखावत ने ध्वजारोहण किया। अंजुमन मदरसे के छात्र-छात्राओं ने मदरसे पर ध्वजारोहण कर मस्जिद से विद्यालय तक रैली निकाली।
करेड़ा. कस्बे में आयोजित कार्यक्रम में तहसीलदार कैलाश चंद्र वैष्णव एवं सरपंच मंजू देवी जीनगर के आतिथ्य में कार्यक्रम हुआ। क्षेत्र के निंबाहेड़ा जाटान में सरपंच कैलाश तिवाड़ी ने ध्वजारोहण किया। ज्ञानगढ़, शिवपुर व चितांबा आदि गांवों में भी कार्यक्रम हुए।
फूलियाकलां. रासीमावि परिसर में उपखंड स्तरीय समारोह में तहसीलदार एवं कार्यवाह एसडीएम राजेंद्र सिंह के मुख्य आतिथ्य, सरपंच शिवरतन पोरवाल की अध्यक्षता में हुआ।
शक्करगढ़. रासीउमा विद्यालय प्रागंण में कार्यक्रम पंचायत समिति सदस्य हेमसुल्तानिया के मुख्य आतिथ्य, सरपंच किशोर शर्मा की अध्यक्षता में हुआ।
कोशीथल. राउमावि के तत्वावधान में आयोजित समारोह में संस्था प्रधान ने ध्वजारोहण कर मार्चपास्ट की सलामी ली।
बिजौलियां. कस्बे के सीसै स्कूल में आयोजित समारोह की अध्यक्षता प्रधान गोपाल मालवीय एवं एसडीओ गोपाल सिंह शेखावत के मुख्य आतिथ्य एवं तहसीलदार गजानन जांगिड़, एसएचओ सूर्यभान सिंह व सरपंच चांदमल जैन के विशिष्ट आतिथ्य मेें संपन्न हुआ।
बनेड़ा. अक्षय स्मारक राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के खेल मैदान में तहसीलदार ताराचंद प्रजापति के मुख्य आतिथ्य में समारोह आयोजित हुआ।
टीकड़. कस्बे में समारोह कई जगहों पर मनाया गया। मुख्य समारोह राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में मनाया गया जहां प्राचार्य ने ध्वजारोहण किया। रायला. राउमावि में संस्था प्रधान राजेंद्र कुमार गग्गड़ ने ध्वजारोह किया। मुख्य अतिथि सरपंच विमला देवी सोमानी एवं पंचायत समिति सदस्य दुर्गा देवी ने परेड की सलामी ली।
सवाईपुर. कस्बा एवं आसपास क्षेत्र में आकोला, गेगा का खेड़ा, बड़ला, बनकाखेड़ा सहित कई जगहों पर समारोह आयोजित हुआ। आकोला में राउमावि में समारोह हुआ जहां परेड की सलामी के बाद कई रंगारंग कार्यक्रम हुए।
मांडलगढ़. उपखंड स्तरीय समारोह में एसडीएम द्वारा राजकीय महाराणा सीहासे स्कूल ध्वजारोहण के बाद परेड निरीक्षण कर प्रतिभाओं को सम्मानित किया। इस मौके पर नपा अध्यक्ष विनोद ओस्तवाल, डीएसपी धर्मेंद्रकुमार यादव, तहसीलदार बीएस सोलंकी, बीडीओ संदेश पाराशर मौजूद थे।
सिंगोली चारभुजा. राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में आयोजित समारोह में पूर्व विधायक प्रदीप कुमार सिंह ने ध्वजारोहण किया।
गेंदलिया. गणतंत्र दिवस रेणवास, आमा, सूठेपा सहित पूरे क्षेत्र में उत्साह के साथ मनाया गया। कस्बे में मुख्य समारोह माध्यमिक विद्यालय में सरपंच मधुकांता पोरवाल के मुख्य आतिथ्य में आयोजित किया गया।
बरूंदनी. गणतंत्र दिवस का मुख्य समारोह राउमावि में सरपंच सुशीला सोमानी के मुख्य आतिथ्य में हुआ।