डॉ.ओपी उपाध्याय को पद्मश्री
भास्कर न्यूज - भीलवाड़ा/होशियारपुर
जिले के मांडल निवासी एवं गुरु रविदास आयुर्वेद यूनिवर्सिटी होशियारपुर ((पंजाब)) के वाइस चांसलर डॉ. ओपी उपाध्याय को पद्मश्री पुरस्कार देने की घोषणा हुई है। डॉ. उपाध्याय ने लगातार 35 वर्ष तक आयुर्वेद चिकित्सा व शिक्षा के क्षेत्र में काम किया है।
उन्होंने अंग्रेजी, हिंदी व संस्कृत भाषाओं में आयुर्वेद चिकित्सा पर कई पुस्तकें भी लिखी हैं। देश में अलग-अलग क्षेत्रों से चुनिंदा 101 शख्सियतों में शामिल डॉ. उपाध्याय को मेडिसिन ((आयुर्वेद)) के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने के लिए वर्ष 2014 में पद्मश्री अवार्ड के लिए चुना गया है। इस घोषणा पर डॉ. उपाध्याय की पत्नी भंवरी देवी, बड़े बेटे जयपुर मेडिकल कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. आलोक उपाध्याय व अभिषेक उपाध्याय ने खुशी जताई। डॉ. उपाध्याय ने चार जुलाई 2011 को आयुर्वेद विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर का कार्यभार संभाला था। इससे पहले वे नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ आयुर्वेद जयपुर में बतौर प्रोफेसर व विभागाध्यक्ष नियुक्त थे। प्रोफेसर उपाध्याय को विख्यात नाड़ी वैद्य के नाम से जाना जाता है।