पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ‘फील्ड दौरा करें पदाधिकारी’

‘फील्ड दौरा करें पदाधिकारी’

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भीलवाड़ा. लोकसभा चुनाव को देखते हुए कांग्रेस ने संगठनात्मक गतिविधियां शुरू कर दी हैं। सोमवार को जिला कांग्रेस कार्यालय में जनप्रतिनिधियों की मीटिंग हुई। प्रदेश कांग्रेस सचिव एवं जिला संगठन सहप्रभारी डॉ. जफर मोहम्मद के मुख्य आतिथ्य में हुई मीटिंग में आगामी 29 व 30 जनवरी को पंचायतीराज व नगरीय निकाय जनप्रतिनिधियों के राज्य स्तरीय सम्मेलन की तैयारियों पर चर्चा की गई।
मीटिंग में डॉ. जफर ने कहा कि लोकसभा चुनाव को देखते हुए संगठन में गति लाना जरूरी है। इसके लिए फरवरी से ही समस्त पदाधिकारी अपने ब्लॉक में जाकर मीटिंग लें। नए प्रदेश अध्यक्ष की सोच है कि इस चुनाव में पार्टी के वरिष्ठ लोगों का मार्गदर्शन लिया जाए। युवा पदाधिकारियों को भी संगठन की प्रमुख गतिविधियों से जोड़ें। जयपुर में होने वाले सम्मेलन के लिए कांग्रेस जिलाध्यक्ष अनिल डांगी को विभिन्न कमेटियों का गठन करने को कहा गया। मीटिंग का संचालन जिला मुख्यालय प्रभारी भंवरलाल गर्ग ने किया। इसमें जिला प्रमुख सुशीला सालवी, प्रधान गोपाल मालवीय, विवेक धाकड़, राजकुमार बैरवा, डॉ. गजेंद्रसिंह आदि उपस्थित थे।
सेवादल ने किया प्रदर्शन
भीलवाड़ा. कांग्रेस सेवादल प्रतिनिधियों ने सोमवार को ठेला व्यापारियों के साथ नगर परिषद के बाहर प्रदर्शन किया। इनका कहना था कि अतिक्रमण हटाने के नाम पर गरीबों की रोजी रोटी न छीनी जाए और अतिक्रमण हटाने के अभियान में गरीब-अमीर सभी के साथ समान व्यवहार किया जाए। जिला मुख्य संगठक मनोज पालीवाल ने बताया कि आयुक्त के कक्ष के बाहर प्रदर्शन किया गया। मौके पर कोई ज्ञापन लेने वाला नहीं था तो ज्ञापन वहां चस्पा कर दिया गया। उन्होंने बताया कि ज्ञापन में कॉम्प्लैक्स के बाहर पार्किंग की जगह न छोडऩे वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करने, ठेलेवालों को उनका रोजगार करने देने सहित विभिन्न मांगें रखी गईं हैं। शाबिर मोहम्मद शेख, मोहम्मद इकबाल बिसायती, गोपाल सिंह सहित कई लोग मौजूद थे।