पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जनसुनवाई में 44 प्रकरण दर्ज

जनसुनवाई में 44 प्रकरण दर्ज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - भीलवाड़ा
सोमवार को आयोजित जनसुनवाई में 44 परिवादियों ने कलेक्टर डॉ. रविकुमार सुरपुर को समस्याएं सुनाईं। गंगापुर क्षेत्र के गोवलिया निवासी बाबूलाल ने बताया कि उसके पक्के मकान की जगह पर जबरन आंगनबाड़ी बनाई जा रही है। कलेक्टर ने सहाड़ा पंचायत समिति विकास अधिकारी को जांच के निर्देश दिए। इसी तरह दांथल के गणेश पुत्र गंगाराम रैगर ने इंदिरा आवास योजना के तहत 35 हजार रुपए की प्रथम किश्त के बाद द्वितीय किश्त 28 हजार रुपए नहीं मिलने की शिकायत की। कलेक्टर ने इस शिकायत पर सुवाणा विकास अधिकारी को परिवादी के बैंक खाते में किश्त राशि जमा कराने को कहा। शहर के प्रेम सुखवाल की चंद्रा गैस एजेंसी की ओर से गैस चूल्हा खरीदने के लिए मजबूर करने की शिकायत पर कलेक्टर ने रसद अधिकारी को जांच के निर्देश दिए।