पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • उल्लास पूर्वक मनाया 65वां गणतंत्र दिवस

उल्लास पूर्वक मनाया 65वां गणतंत्र दिवस

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - भीलवाड़ा
जिलेभर में 65वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया। सुखाडिय़ा स्टेडियम में आयोजित जिला स्तरीय समारोह में सरकारी मुख्य सचेतक कालूलाल गुर्जर ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली।
इस अवसर पर गुर्जर ने कहा कि गणतंत्र दिवस प्रेरणा लेने का दिवस है। उन्होंने स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए लोगों से स्वतंत्रता सेनानियों के अरमानों पर खरा उतरने का आव्हान किया। समारोह में जहाजपुर क्षेत्र के शहीद की पत्नी मोहनी देवी को शॉल व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। मुख्य सचेतक गुर्जर व कलेक्टर डॉ. रविकुमार सुरपुर ने इस अवसर पर 29 विद्यार्थियों सहित उत्कृष्ट कार्य करने वाले 72 व्यक्तियों को सम्मानित किया। एडीएम अरुण हसीजा ने राज्यपाल का संदेश का पढ़ा। लगभग 25 सौ विद्यालयी छात्र-छात्राओं ने व्यायाम प्रदर्शन व मनोहारी सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। परेड में एनसीसी छात्र दल ने प्रथम, एनसीसी छात्रा दल ने द्वितीय व गाइड प्लाटून महिला आश्रम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। बैंड वादन में आदर्श विद्या मंदिर प्रथम, सोफिया स्कूल द्वितीय व महिला आश्रम विद्यालय ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार सांस्कृतिक कार्यक्रम में सेठ मुरलीधर मानसिंहका बालिका विद्यालय की छात्राओं ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। झांकी प्रदर्शन में निर्वाचन विभाग द्वारा प्रस्तुत की गई स्वीप कार्यक्रम की झांकी प्रथम रही। समारोह में जिला प्रमुख सुशीला सालवी, नप सभापति अनिल बल्दवा, कृषि उपज मंडी अध्यक्ष अनोपी देवी, पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष देवेंद्र सिंह सहित कई जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। गणतंत्र दिवस के अवसर पर कलेक्ट्रेट कार्यालय भवन पर कलेक्टर डॉ.रविकुमार सुरपुर,जिला परिषद भवन पर जिला प्रमुख सुशीला सालवी ने ध्वजारोहण किया।
मांडल. सीनियर उमावि परिसर में आयोजित सामूहिक कार्यक्रम में एसडीएम नरेंद्र सिंह कुल्हारी ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। इस अवसर पर सरपंच जगदीश चौधरी ने अध्यक्षीय उद्बोधन दिया।
हमीरगढ़. पुलिस थाना परिसर में प्रभारी गजराज चौधरी, तहसील व उपखंड कार्यालय, राउप्रावि कविनगर पर एसडीएम राजवीर सिंह, तहसीलदार अजीत सिंह ने ध्वजारोहण किया। रामावि ओज्याड़ा में प्रधानाध्यापक रमेश काबरा ने झंडारोहण किया। ग्राम पंचायत व उपखंड का सामूहिक समारोह ग्राम पंचायत प्रांगण में आयोजित हुआ।
श्रीमती सुशीला देवी माथुर कन्या महाविद्यालय मेेें मुख्य अतिथि कैलाश व्यास ने ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर डॉ. विष्णु माथुर, अणिमा पुरोहित, चंद्रकांता त्रिपाठी, आरएल तंबोली, कीर्ति सिंह आदि उपस्थित थे। गणतंत्र दिवस पर लेबर कॉलोनी मेें प्रतियोगिता आयोजित हुई। आयोजक प्रमोद भाटी, कैलाश चंद्र स्वर्णकार, भैंरू सिंह शेखावत उपस्थित थे। सांगानेरी गेट स्थित सुल्तानुल हिंद व रजा दारूल उलूम मेें संस्था उपाध्यक्ष हाजी मोहम्मद रफीक अंसारी ने ध्वजारोहण किया। आदर्श विद्या मंदिर माध्यमिक विद्यालय मेें देव किशन आचार्य, रवि कुमार नरेड़ी, सुरेश लढ़ा उपस्थित थे। एवरग्रीन सीनियर सेकंडरी स्कूल मेेें डॉ. संगीता बाबेल ने ध्वजारोहण किया। समारोह मेेें मुख्य प्रबंधक नागपाल सिंह, पूनम गुप्ता, विनिता शर्मा उपस्थित थे। हेलन केलर विशेष विद्यालय मेेेें पार्षद निशा जैन ने ध्वजारोहण किया।
सुखाडिय़ा उप्रावि में एडवोकेट कुणाल ओझा ने ध्वजारोहण किया। कार्यक्रम में ओम प्रकाश सेन, बीएल तोलंबिया, गुणमाला तोलंबिया उपस्थित थे। कुंभा विद्या निकेतन उच्च माध्यमिक विद्यालय में हेमेंद्र सिंह राणावत, संग्राम सिंह, चतर सिंह मोटरास ने ध्वजारोहण किया। अधीक्षण अभियंता जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग मेें प्रभु दयाल सोनगरा ने ध्वजारोहण किया। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन हॉल में डॉ. जीके मिश्रा ने ध्वजारोहण किया। विकास पब्लिक स्कूल में प्यारे लाल खोईवाल, बीएल जैलिया व मंजू पोखरना उपस्थित थे। मातेश्वरी पब्लिक स्कूल मेेें डॉ. परमजीत गंभीर, अशोक गट्टानी, डॉ. विनोद लक्षकार व डॉ. प्रतीक दवे ने ध्वजारोहण किया। विनय उच्च प्राथमिक बाल शिक्षा सदन मेेें नंद लाल तेली ने ध्वजारोहण किया। राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय नाथद्वारा सराय में ध्वजारोहण प्रेमलता भट्ट व पार्षद सुरेश बंब ने किया। इस अवसर पर गायत्री दाधीच, विद्या शंकर किन्नरिया, गीता बैरवा, श्री लाल स्वर्णकार, कमल कुचबंदा उपस्थित थे।
आदर्श विद्या मंदिर अंबेडकर कॉलोनी में राजेंद्र पोखरना व अशोक गोयल ने ध्वजारोहण किया। सचिव संजय लढ़ा ने बताया कि कार्यक्रम मेें हनुमान पोखरना, श्याम लाल शर्मा, उर्मिला छीपा उपस्थित थे। एम्स जेवियर इंटरनेशनल स्कूल मेेें संस्थाप्रधान मनोज कुमार शर्मा ने ध्वजारोहण किया। भदादा बाग मार्केट एसोसिएशन भोपालगंज द्वारा गणतंत्र दिवस समारोह में पार्षद निशा जैन, एसोसिएशन के मुकेश मणियार, जगदीश मोची, कैलाश जीनगर, कन्हैया लाल पटवारी उपस्थित थे। श्री महेश शिक्षा सदन मेेें समिति अध्यक्ष राधेश्याम चेचाणी ने ध्वजारोहण किया। श्री महेश पब्लिक स्कूल मेें संस्था सचिव राजेंद्र कुमार कचौलिया ने ध्वजारोहण किया। संस्कार स्कूल ऑफ एक्सीलेंस मेें झंडारोहण प्रेम कुमार जैन ने किया। विद्यालय प्रिंसीपल मृदुला सारड़ा उपस्थित थीं। सोना मनोविकास केंद्र मेें रामप्रकाश अग्रवाल ने ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर संस्थाअध्यक्ष प्रेम कुमार जैन, विवेक लोहिया उपस्थित थे। न्यू इंडियन पब्लिक स्कूल में मोहन लाल माली, रामेश्वर लाल वर्मा व भंवर लाल मीणा ने ध्वजारोहण किया। राबाउमावि गुलमंडी में विधायक विट्ठल शंकर अवस्थी ने ध्वजारोहण किया। कार्यक्रम में गीता गुर्जर, बद्री लाल स्वर्णकार उपस्थित थे। स्वीस पब्लिक स्कूल गुलनगरी मेें प्रधानाध्यापक रमजान डायर व एमआर अंसारी ने ध्वजारोहण किया। एलबीएस शिक्षण संस्थान गुलजार नगर मेें लतीफ मोहम्मद ने ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर प्रधानाध्यापक कदीर मोहम्मद उपस्थित थे। सेंट एकेडमी संतोष कॉलोनी पुलिस लाइन में प्रधानाध्यापक रफीक अंसारी व कादिर मंसूरी ने ध्वजारोहण किया। राप्रावि माधोपुर में संस्था प्रधान मोहम्मद यासीन ने ध्वजारोहण किया। यादवी इंटरनेशनल एकेडमी स्कूल बोरड़ा में गणतंत्र दिवस समारोह जगदीश पालीवाल, मीठू सिंह शेखावत, भागू गाडरी, दुर्गा लाल बारेठ व पूजा बारेठ उपस्थित थे।
भारत विकास परिषद की चारों शाखाओं के तत्वावधान में भारत विकास भवन में जोन चेयरमैन शांति लाल पानगडिय़ा ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। इस अवसर पर मुकन सिंह राठौड़, केसी बाहेती, कैलाश सोनी, कैलाश अजमेरा, विनोद कोठारी, अरुण बाहेती व ओम कोगटा सहित कई पदाधिकारी उपस्थित थे। संगीत कला केंद्र में आयोजित कार्यक्रम में नप सभापति अनिल बल्दवा ने बच्चों को पुरस्कृत किया। इस अवसर पर संस्था सचिव एसके वाजपेयी व उपाध्यक्ष महेश जोशी उपस्थित थे।
लायनेस क्लब पदमिनी द्वारा बापूनगर विद्यालय में गणतंत्र दिवस मनाया गया। इस अवसर पर सचिव इंद्रा सोनी, पूर्व नगर परिषद सभापति मधु जाजू, सुनीता पीपाड़ा, स्नेहलता धारीवाल, कल्पना माहेश्वरी, रीना गुप्ता, कनकावती चंडालिया उपस्थित थीं। ईडन इंटरनेशनल स्कूल में मुख्य अतिथि दौलत सिंह चपलोत ने ध्वजा रोहण किया। संस्थाप्रधान सत्यनारायण उपाध्याय ने बताया कि बच्चों ने सास्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। जैन इंटरनेशनल ऑर्गेनाइजेशन के भीलवाड़ा चैप्टर द्वारा आठवां स्थापना दिवस व गणतंत्र दिवस निजी होटल में मनाया गया। इस अवसर पर सरकारी मुख्य सचेतक कालू लाल गुर्जर, विधायक विट्ठल शंकर अवस्थी, कांग्रेस जिलाध्यक्ष अनिल डांगी, अशोक सिसोदिया, नवरतन सूरिया, नितिन बाफना, महावीर सिंह चौधरी उपस्थित थे।
विवेकानंद विद्या मंदिर विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि देवकिशन आचार्य, आरपी शर्मा, कृष्ण तनय शास्त्री व दिनेश छीपा उपस्थित थे। जिला यूनेस्को एसोसिएशन द्वारा लोक उजास सभागार गणतंत्र दिवस मनाया गया। इस अवसर पर एसोसिएशन के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष श्याम बनवाड़ी, लक्ष्मी नारायण वैष्णव, भूपेंद्र दत्ता, दीप चंद सोलंकी, ममता मोदानी व जगदीश चंद्र मूंदड़ा उपस्थित थे। संदीपनि विद्याश्रम विद्यालय में रामपाल शर्मा ने झंडारोहण किया। इस अवसर पर संस्था प्रधान राकेश शर्मा व अर्चना शर्मा उपस्थित थे। जिला कांग्रेस कार्यालय में जिलाध्यक्ष अनिल डांगी ने ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर कई पदाधिकारी उपस्थित थे। यंग जायन्ट्स ग्रुप द्वारा निशक्तजनों को भोजन कराकर गणतंत्र दिवस मनाया गया। इस अवसर पर अध्यक्ष अक्षत सक्सेना, अंकुर दीक्षित, सिद्धार्थ, रौनक, प्रियंका, एजाज, इसरार उपस्थित थे। पेंशनर्स एसोसिएशन द्वारा प्रो. बीआर चौहान व एनके जैन के मुख्य आतिथ्य में समारोह आयोजित हुआ। इस अवसर पर भूपेंद्र दत्ता, एसएल बिहानी, राधेश्याम पारीक, कृष्णा माहेश्वरी, बीएल मूंदड़ा उपस्थित थे। वरिष्ठ नागरिक मंच की ओर से टीसी चौधरी के मुख्य आतिथ्य गणतंत्र दिवस मनाया गया। इस अवसर पर बीएल माहेश्वरी, प्रकाश जोशी, बृज मोहन पारीक, श्याम सुंदर पारीक, चैनसुख टेलर उपस्थित थे।
मेरा फर्ज सेवा संस्थान द्वारा वार्ड नंबर आठ विद्यालय में रक्तदान शिविर आयोजित हुआ। सुधर्मा उप्रावि में ध्वजारोहण व्यवस्थापिका उर्मिला बोहरा ने किया। मदरसा फातिमा मिडिल विद्यालय में ध्वजारोहण मौलाना जलालुद्दीन ने किया। कार्यक्रम में निजामुद्दीन, ईश्वर लाल सेन उपस्थित थे। रॉयल एंजिल्स मिडिल स्कूल में खाजू मोहम्मद की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित हुआ। संस्थाप्रधान अनीस मोहम्मद कुरैशी भी उपस्थित थे। राउमावि सुभाषनगर में पार्षद धमेंद्र पारीक व मुकेश शर्मा के आतिथ्य में कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस अवसर पर संस्थाप्रधान मोहम्मद तहसीन अली खां, सतीश चंद्र पारीक, भैंरू लाल गुर्जर व नंद लाल जाट उपस्थित थे। नेशनल पब्लिक मिडिल स्कूल में आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि सैयद शकूर अली, अलाउद्दीन खां भोमिया, हमीदा बानू, विनोद कुमार उपस्थित थे। मदरसा हनफिया गुल अली बाबा प्राथमिक विद्यालय में मुख्य अतिथि हाजी सिराजुद्दीन थे। इस अवसर पर हाजी शराफत अली काजी, मोहम्मद शरीफ मंसूरी, हाजी मोइनुद्दीन डबगर, मोहम्मद कय्यूम शाह उपस्थित थे। मुस्कान क्लब द्वारा राप्रावि हाउसिंग बोर्ड में ध्वजारोहण राधा न्याती ने किया। इस अवसर पर रजनी जैन, प्रतिभा मेहता, पिंकी मानसिंहका, विजया बंब, बसंता डांगी उपस्थित थे।
इंडियन फाउंडेशन व वेदांत स्कूल के संयुक्त तत्वावधान में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। मानव सेवा संस्थान चिकित्सालय में डॉ. जीके मिश्रा ने ध्वज फहराया। इस अवसर पर किशन लाल मानसिंहका, डॉ.राधेश्याम शर्मा, चांद मल सोमाणी, डॉ.केएम मेठानी उपस्थित थे। आर्य बामावि में अशोक चौधरी के मुख्य आतिथ्य में कार्यक्रम आयोजित हुआ। समारोह में आर्य समाज के प्रधान विजय शर्मा व अंकुश शर्मा उपस्थित थे। गांधी मजदूर सेवालय में कैलाश व्यास ने झंडारोहण किया। इस अवसर पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष अनिल डांगी, दुर्गेश शर्मा, अक्षय त्रिपाठी, प्यारे लाल खोइवाल, सुरेश श्रीमाली, मोहन लाल असावा, अरुण व्यास उपस्थित थे। ग्रीन फेयर पब्लिक स्कूल में प्रधानाध्यापक अमित कुमार जैन ने ध्वजारोहण किया। संगम इंडिया लिमिटेड स्पिनिंग यूनिट बिलिया कलां में एमडी एसएन मोदानी ने ध्वजारोहण किया। संस्थान के वाइस प्रेसिडेंट एसके जैन, अनिल मेहता उपस्थित थे। संस्कार भारती में भारत माता पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर धर्मेंद्र गंगवाल आदि उपस्थित थे।