लिपिक निलंबित एईएन व जेईएन को चार्जशीट
भीलवाड़ा. भीलवाड़ा उपभोक्ता होलसेल भंडार बिल्डिंग की यूआईटी से फाइल गुम होने के मामले में यूआईटी ने दोषी पाए गए तकनीकी शाखा के लिपिक मुकेश शर्मा को निलंबित कर दिया है। एक एईएन व एक जेईएन को 16 सीसी ए की चार्जशीट दी गई है। यूआईटी सचिव आरएस मीणा ने बताया कि उपभोक्ता भंडार की फाइल गुम होने के मामले की जांच में तीन कर्मचारी व अधिकारी दोषी पाए गए। एईएन रविश श्रीवास्तव व जेईएन ललित राजपूत को 16 सीसीए की चार्जशीट दी गई है। गौरतलब है कि फाइल गुम होने के मामले में यूआईटी सुभाष नगर थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करा चुका है।
कलेक्टर ने ली मीटिंग: कलेक्टर एवं यूआईटी चेयरमैन रविकुमार सुरपुर ने सोमवार को यूआईटी अधिकारियों व कर्मचारियों की पहली मीटिंग ली। उन्होंने अधिकारियों को हर शाखा में रजिस्टर मेंटेन करने, उसमें फाइल की आवक-जावक दर्ज करने के आदेश दिए। पास एंट्री व्यवस्था को भी सुदृढ़ बनाने के आदेश दिए गए।