क्रेन से फहराया तिरंगा
भास्कर न्यूज - भीलवाड़ा
गणतंत्र दिवस के अवसर पर सुखाडिय़ा स्टेडियम पर आयोजित हुए जिला स्तरीय समारोह में क्रेन((स्काई लिफ्ट)) की मदद से तिरंगा फहराया गया। मुख्य अतिथि द्वारा ध्वजारोहण के बाद करीब एक घंटे तक तिरंगा झंड़ा खुला ही नहीं, बाद में कुछ कर्मचारियों ने क्रेन की मदद से तिरंगे को वापस फहराया।
दरअसल हुआ यूं कि समारोह के मुख्य अतिथि एवं सरकारी मुख्य सचेतक कालू लाल गुर्जर द्वारा ध्वजारोहण के बाद पोल के शीर्ष पर लगा झंडा लगभग दो फीट नीचे खिसक गया और खुला ही नहीं। एक घंटे से अधिक समय तक झंडा इसी दशा में लटका रहा। बाद में नगर परिषद के कर्मचारियों ने स्काई लिफ्ट मंगवा कर तिरंगे को ठीक किया। इस दौरान कुछ समय के लिए कार्यक्रम रोका भी गया।