- Hindi News
- उदयपुर जयपुर स्पेशल ट्रेन में कोच बढ़ेंगे
उदयपुर-जयपुर स्पेशल ट्रेन में कोच बढ़ेंगे
भीलवाड़ा. यात्रियों को अधिक सीटें उपलब्ध कराने के लिए रेलवे ने जयपुर-उदयपुर स्पेशल ट्रेन में अस्थाई कोच बढ़ाने की घोषणा की है। यह व्यवस्था फरवरी में लागू होगी। उत्तर-पश्चिम रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी के अनुसार, जयपुर-उदयपुर-जयपुर स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन ((09721-09722)) में एक से 28 फरवरी तक एक सेकंड मय थर्ड एसी और एक से दस फरवरी तक एक थर्ड एसी अतिरिक्त कोच लगाया जाएगा। कोच की यह अस्थाई बढ़ोत्तरी है।
कोहरे ने रोकी ट्रेनों की रफ्तार
ट्रेन संचालन पर कोहरे का असर सोमवार को भी रहा। चार ट्रेनें निर्धारित समय से 15 मिनट से ढाई घंटे तक लेट पहुंचीं। इसके चलते यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कोलकाता-अहमदाबाद साप्ताहिक ट्रेन सोमवार को निर्धारित समय सुबह 6.35 के बजाय ढाई घंटे देरी से भीलवाड़ा पहुंची। इसी तरह उदयपुर-जयपुर ट्रेन 25 मिनट, जयपुर-उदयपुर होली डे 30 मिनट व रतलाम-जोधपुर ट्रेन 15 मिनट लेट पहुंची। रेल प्रशासन ने ट्रेनों की लेटलतीफी का कारण कोहरा बताया है।