पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एकता के बिना शंाति नहीं : मोहन शरण

एकता के बिना शंाति नहीं : मोहन शरण

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भीलवाड़ा. सुकुमाल एकता मंच के तत्वावधान में राजीव गांधी ऑडिटोरियम में सर्व धर्म सम्मेलन का आयोजन किया गया। आचार्य सुकुमालनंदी की प्रेरणा से आयोजित इस सम्मेलन का शुभारंभ उद्योगपति रामपाल सोनी, सुरेंद्र सुराणा, त्रिलोक छाबड़ा, महावीर चौधरी व मनोहर लाल सूर्या ने दीप प्रज्जवलित कर किया। कार्यक्रम में जीव दया वाहिनी की योजना के पोस्टर व बैनर का विमोचन भी किया गया। मंच के अध्यक्ष गौरव चौधरी ने बताया कि यह वाहन घायल पशु व पक्षियों के काम आएगा। आचार्य सुकुमालनंदी ने इस अवसर पर कहा कि यह देश विभिन्न प्रतिभाओं से संपन्न है। अनेक प्रकार की विशेषताओं को समेटे हुए है। आज जरूरत है अपने देश कि प्रतिभा पहचानने और गणतंत्र को गणतंत्र दिवस के रूप में परिणमन करने की। सम्मेलन में साध्वी डॉ. सुभाषा ने कहा कि सर्व धर्म एक है। मात्र उसके भेद के रूप में अलग अलग तरीके से ईश्वर की आराधना होती है। महंत मोहन शरण ने कहा कि एकता के बिना शांति संभव नहीं। ज्ञानी गुरदीप सिंह ने कहा कि गुरुनानक एकता के पोषक थे। वे इंसानियत के धर्म पर जोर देते थे। काजी ए शहर खुर्शीद आलम ने कहा कि इस्लाम धर्म कभी भी तोडऩे की नहीं, जोडऩे की बात करता है। सम्मेलन को प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की दीदी इंद्रा ने भी संबोधित किया।
षटतिला एकादशी पर हुआ कीर्तन
भीलवाड़ा. नगर तेली समाज महिला मंडल द्वारा सोमवार को तिलक नगर शिव मंदिर में कीर्तन किया गया। प्रवक्ता आशा पचलोडिय़ा ने बताया कि षटतिला एकादशी पर कीर्तन में महिलाओं ने भजन गाए व आखिर में महाआरती की गई। कार्यक्रम में माया पचलोडिय़ा, संपती देवी पडियार, सीमा आरवां, चांदी डगवाल सहित मंडल की अन्य प्रतिनिधियों ने भाग लिया।