हाइटेंशन लाइनें स्थानांतरित हों
भीलवाड़ा. विवेकानंद नगर, मीरा नगर व रामनगर में मकानों की छतों से होकर गुजर रही बिजली की हाइटेंशन लाइनों को स्थानांतरित करने की मांग लेकर युवा जनहित सेवा समिति ने कलेक्टर के नाम एडीएम को ज्ञापन दिया। ज्ञापन में बताया गया कि पूर्व में भी यह मांग की गई थी। तब नगर विकास न्यास ने वर्क ऑर्डर भी जारी किया था, लेकिन आचार संहिता लग जाने से बिजली लाइन स्थानांतरित नहीं हो पाई थीं। इसके बाद अतिरिक्त कलेक्टर अरुण हसीजा ने साप्ताहिक समीक्षा मीटिंग में बिजली निगम के अधीक्षण अभियंता को लाइन स्थानांतरित करने के लिए कहा है।