- Hindi News
- अहंकार और विकारों को दूर करें : उदय मुनि
अहंकार और विकारों को दूर करें : उदय मुनि
भास्कर न्यूज - भीलवाड़ा
श्रमण संघ के प्रज्ञा महर्षि उदयमुनि ने कहा कि आपके भीतर जो बुराइयां हैं, अहंकार का भाव है, माया, लोभ, क्रोध व मान है उसे स्वयं ही दूर करें। इससे बढ़कर कोई अच्छा रास्ता नहीं है।
वे, सोमवार को काशीपुरी स्थित शीतल स्वाध्याय भवन में प्रवचन दे रहे थे। उन्होंने कहा कि जो विनय करेगा, अनुशासन में रहेगा वह सुख, शांति और आनंद का भागी होगा। दुखों का एक मात्र कारण है अपने आप पर नियंत्रण नहीं रखना है। जिसने आत्मशक्ति, स्व सामथ्र्य, अंतर्निहित कोष पर नियंत्रण नहीं रखा वह स्वयं तो दुखी होता है और परिवार, समाज, देश और विश्व तक को दुखी करता है। इसका मूल कारण स्वयं का अहं भाव है।
मूलभूत सुविधाओं की मांग
भीलवाड़ा . मारुती नगर में रोड लाइट, सड़क व पानी आदि मूलभूत सुविधाओं की मांग को लेकर क्षेत्रीय लोगों ने कलेक्टर को ज्ञापन दिया। इसमें बताया गया कि इन सुविधाओं के लिए एक फरवरी, 13 को नगर विकास न्यास को आदेश दिया गया था, लेकिन कोई कार्रवाई अब तक नहीं हो पाई।
भारत माता पूजन किया
करेड़ा. नगर के पंचायत भवन परिसर में धर्म जागरण समन्वय विभाग के नेतृत्व में भारत माता पूजन समारोह का आयोजन हुआ। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रामरतन जोशी ने कहा कि भारत माता हमारी जन्म भूमि है, जो स्वर्ग से भी महान है। इसे खंडित नहीं होने देंगे।