बिजनेस प्लस
किशोरी साड़ी की सेल को ग्राहकों ने सराहा, सेल ३० तक
भीलवाड़ा - गोयल भवन, गोदावरी हॉल के सामने किशोरी साड़ी प्रा.लि. जयपुर द्वारा २५ से ३० जनवरी तक सेल लगाई गई है। भीलवाड़ा में सेल को बहुत अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। किशोरी साड़ी प्रा.लि. द्वारा निर्मित साड़ी सूट व गर्लिश लहंगे विभिन्न रंगों व नए लेटेस्ट स्टॉक मेें है जिनको भीलवाड़ावासियों द्वारा बहुत पसंद किया जा रहा है व ग्राहक उत्साहपूर्वक खरीददारी कर रहे हैं। सेल में सभी साडिय़ां, सूट व लहंगे बहुत ही वाजिब दरों पर उपलब्ध कराए जा रहे है।
आईमेड द्वारा ‘लोगो डिजाइनिंग’ प्रतियोगिता संपन्न
भीलवाड़ा - भीलवाड़ा के एनीमेशन व डिजाइनिंग संस्थान आईमेड द्वारा ‘लोगो डिजाइनिंग’ का आयोजन किया गया था। जिसकी विषय वस्तु क्रिएटिव माइंड थी। शहर के सभी प्रमुख विद्यालयों के विभिन्न आयु वर्ग के विद्यार्थियों ने भाग लिया। आज संस्थान पर फड़ आर्टिस्ट कल्याण जोशी ने परिणाम घोषित किया। विजेताओं को प्रोत्साहन स्वरूप संस्थान की तरफ से पारितोषिक दिए गए। जिसकी सम्पूर्ण जानकारी संस्थान पर दी जा
रही है।
टाइटन का एक्सचेंज ऑफर
भीलवाड़ा - स्थानीय प्रताप टॉकिज रोड स्थित वल्र्ड ऑफ टाइटन ((भदादा वॉचेज)) पर १५ जनवरी से १६ फरवरी तक टाइटन वाचेज पर एक्सचेंज ऑफर दिया जा रहा है। संचालक मोहित भदादा ने बताया कि शोरूम पर कोई भी पुरानी घड़ी के बदले नई टाइटन घड़ी की खरीद पर २० प्रतिशत छूट दी जा रही है।
वूलन सेल पर आकर्षक छूट
भीलवाड़ा - शंकर ब्रदर्स पर सर्दी के मौसम में वूलन परिधान की सेल लगाई जा रही है। संचालक राजू भाई, विनीत बदलानी ने बताया कि स्वेटर, जर्सी, कार्डिगन, जेकेट्स पर आकर्षक छूट दी जा रही है। वूलन गारमेंट्स की विस्तृत शृंखला उपलब्ध है।