बिजली कर्मचारियों को प्रशिक्षण
भीलवाड़ा . अजमेर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड भीलवाड़ा वृत के तकनीकी कर्मचारियों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम निगम के कार्यालय स्थित सभागार में शुरू किया गया है। अधीक्षण अभियंता आरपी सुखवाल ने बताया कि राजीव गांधी ग्रामीण विद्युतीकरण योजना के तहत सी और डी श्रेणी के 25 तकनीकी कर्मचारी प्रशिक्षण ले रहे हैं। शिविर का समापन बुधवार को होगा।