पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • साढ़े 3 घंटे बंद रहे 70 हजार मोबाइल

साढ़े 3 घंटे बंद रहे 70 हजार मोबाइल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भीलवाड़ा. बीएसएनएल के जयपुर स्थित नेटवर्क सर्वर में टेक्निकल फॉल्ट आने से शहर के लगभग 70 हजार मोबाइल साढ़े तीन घंटे तक बंद रहे। इस कारण बीएसएनएल मोबाइल धारकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। जानकारी के अनुसार, शहर के मोबाइल नेटवर्क से जुड़े सर्वर में मंगलवार सुबह 7.30 बजे अचानक फॉल्ट आ गया। जिससे शहर के उपभोक्ताओं के मोबाइल बंद हो गए। तकनीकी गड़बड़ी के कारण मोबाइल में वॉइस सेवा व थ्रीजी सर्विस बंद हो गई। मंडल अभियंता ((फोन)) बीसी लोगड़ ने बताया कि सुबह 11 बजे फॉल्ट दूर होने पर उपभोक्ता कॉल कर पाए।