55 दफ्तरों के 225 कार्मिक अनुपस्थित
भास्कर न्यूज - भीलवाड़ा
प्रशासनिक सुधार विभाग जयपुर से आई टीम ने मंगलवार को सरकारी विभागों के 55 दफ्तरों में आकस्मिक निरीक्षण किया। इसमें 225 अधिकारी-कर्मचारी अनुपस्थित मिले हैं। यह टीम एडिशनल चीफ सेक्रेट्री राकेश वर्मा के निर्देश पर जिले में आई है। सरकारी ऑफिसों में इस टीम के पहुंचते ही कर्मचारियों में हड़कंप मच गया।
प्रशासनिक सुधार विभाग के शासन उप सचिव एलसी शर्मा के नेतृत्व में आई टीम ने मंगलवार सुबह 9.40 बजे से ही विभिन्न विभागों के दफ्तरों में आकस्मिक निरीक्षण शुरू किया। इसमें निर्धारित समय तक कई कार्मिक अनुपस्थित मिले। ऑफिसों के निरीक्षण के बाद संबंधित विभाग का उपस्थिति रजिस्टर कलेक्ट्रेट ले आए। यहां अनुपस्थित मिले कार्मिकों की सूचियां तैयार की गई। इसमें 225 अधिकारी-कर्मचारी अनुपस्थित मिले। इनमें कई जिला स्तरीय अधिकारी भी हैं। अनुपस्थित रहे कार्मिकों को विभाग की ओर से नोटिस दिए जाएंगे। इसके बाद अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण करने आई टीम में सेक्शन ऑफिसर श्रीकांत शर्मा, राजेंद्रकुमार शर्मा व शिवकुमार सैनी शामिल थे।
सीडीपीओ में 9 कार्मिक, 7 अनुपस्थित
सिविल लाइन बाल विकास परियोजना कार्यालय में २ गजिटेड ऑफिसर व ७ कार्मिकों में से ५ अनुपस्थित मिले। तहसील कार्यालय में 32 में से 4, सीएमएचओ कार्यालय में 28 में से ४, उप पंजीयन कार्यालय में ५ में से २, डीएसओ कार्यालय में ९ में से ३, नप में 14 गजिटेड ऑफिसर में से ४, 128 अन्य कार्मिकों में 22 कर्मचारी अनुपस्थित मिले। यूआईटी में 59 में से 17, सर्वशिक्षा अभियान में 12 में से 7, मत्स्य विभाग में ७ में से २, डीडी आईसीडीएस में ५ में से ३, कृषि विभाग विस्तार में एक, परियोजना निदेशक आत्मा में ३ में से २, जिप में 42 में से 13, बिजली निगम के दो दफ्तरों में 51 में से 23, संयुक्त निदेशक कृषि विभाग में ५ में से २, केवीएसएस में ३, एसई पीडब्ल्यूडी में 17 में से ३, राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान में ५ में से ४, एसई पीएचईडी कार्यालय में 18 में से 13, यूआईटी में 12 गजिटेड में से ६, पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड में २, डीईओ माध्यमिक प्रथम में ६, एसई जल संसाधन विभाग में 11, सेल टैक्स में 13, जिला उद्योग केंद्र में ४, माध्यमिक सेकंड में ५, डीईओ प्रारंभिक में १०, एसई पीडब्ल्यूडी में ३ गजिटेड, चंबल प्रोजेक्ट कार्यालय में ३, सिंचाई विभाग में ७ कर्मचारी अनुपस्थित मिले।