पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मोयला से हुआ सड़क पर चलना दूभर

मोयला से हुआ सड़क पर चलना दूभर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - भीलवाड़ा
सरसों की फसल पकने की स्टेज तक पहुंचने व मौसम खुलने के साथ ही मोयला ((चेपा कीट)) ने असर दिखाना शुरू कर दिया है। मंगलवार को शहर में भी इस कीट का असर नजर आया। जिससे दुपहिया वाहन चालकों व राहगीरों को परेशानी हुई। दरअसल यह सूक्ष्म जीव सरसों की फसल के फ्लॉवरिंग स्टेज पर पहुंचने के साथ ही पनपने लगता है। सरसों की फसल को नुकसान पहुंचाने वाला यह जीव हवा के साथ खेत के बाहर आने पर लोगों के लिए भी परेशानी बन जाता है। मोयला जब किसी की आंख में गिर जाता है तो जलन होने लगती है और कई बार आंख में इंफेक्शन भी हो जाता है।
दिसंबर में पनपता है
बारानी कृषि अनुसंधान केंद्र के रिटायर्ड साइंटिस्ट ((कीट)) डॉ. कमरुल गनी कुरैशी ने बताया कि इसका बायोलॉजिकल नेम एफिड है। तापमान बढऩे पर इसके पंख पनपने लगते हैं। इसका जीवन चक्र करीब 10-12 दिन होता है। मादा एफिड एक दिन में 9-10 बच्चे देती है। खासकर सरसों फसल को नुकसान पहुंचाता है।
आंख में कर सकता है घाव
नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. सुरेश भदादा बताते हैं कि मोयला आंख को नुकसान पहुंचाता है। राहगीर और खासकर वाहन चालकों के लिए परेशानी का सबब बन जाता है। आंख में मोयला के गिरने से वहां अल्सर हो सकता है और एलर्जी भी संभव है। इसके आंख में गिरने पर उसे मसलने के बजाय निकालने की कोशिश करनी चाहिए। बचाव के लिए चश्मा लगाकर घर से बाहर निकलना चाहिए।
कोहरा छटा, धूप खिली: मंगलवार को अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहा। सोमवार के मुकाबले अधिकतम तापमान में एक डिग्री की वृद्धि हुई है। दिनभर धूप खिली रही। सुबह-शाम सर्दी का असर रहा। न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस रहा।