पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हेड पोस्ट ऑफिस में मार्च तक एटीएम

हेड पोस्ट ऑफिस में मार्च तक एटीएम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - भीलवाड़ा
बैंकों की तरह अब डाक विभाग में भी ग्राहकों को एटीएम द्वारा रुपए निकालने की सुविधा मिलने लगेगी। इस व्यवस्था से डाकघर का खाता धारक देश में कहीं भी सीबीएस ((कोर बैंकिंग सर्विस)) से जुड़े डाकघर से रुपए निकाल सकेगा।
जिले में डाकघरों में लगने वाला सबसे पहला एटीएम हेड पोस्ट ऑफिस में लगेगा। विभाग द्वारा 31 मार्च तक एटीएम व्यवस्था प्रारंभ करने को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। डाक अधीक्षक एलएल मेघवाल ने बताया कि एटीएम सुविधा प्रारंभ होने से ग्राहक का समय व श्रम बचेगा। कर्मचारियों को इसके लिए तकनीकी जानकारी दी जा रही है। डाक अधीक्षक मेघवाल ने बताया कि आने वाले समय में जिले के सभी नरेगा खाता धारकों को भी इस सुविधा से जोड़ा जाएगा।