पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बसंत पंचमी महोत्सव मनाएंगे

बसंत पंचमी महोत्सव मनाएंगे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भीलवाड़ा. श्री नामदेव समाज सेवा संस्थान द्वारा बसंत पंचमी महोत्सव के साथ सांस्कृतिक व खेलकूद कार्यक्रम नामदेव भवन विद्युतनगर में धूमधाम से आयोजित होंगे। संस्थान के प्रचार मंत्री बाबूलाल टेलर ने बताया कि 4 फरवरी को बसंत पंचमी महोत्सव के अवसर पर सुबह 10 बजे से जूनियर व सीनियर वर्ग में सामान्य ज्ञान, जलेबी रेस, मेहंदी, चेयर रेस, फैंसी ड्रेस एवं एकल नृत्य प्रतियोगिताएं होंगी। प्रतियोगिता में प्रथम व द्वितीय आने वालों को पारितोषिक वितरित किया जाएगा। एक प्रतियोगी एक ही प्रतियोगिता में भाग ले सकेगा एकल नृत्य में गीत, भजन या राजस्थानी गीत ही मान्य होगा।
- - -
सबला कार्यशाला का समापन आज
भीलवाड़ा. महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से सबला योजना के तहत तीन दिवसीय प्रबंधकीय कार्यशाला का आयोजन निजी होटल में किया जा रहा है। महिला अधिकारिता के कार्यक्रम अधिकारी देवानंद ने बताया कि किशोरियों में आत्म विश्वास विकसित करने तथा उनके पोषण एवं स्वास्थ्य स्तर में सुधार के उद्देश्य से कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। कार्यशाला में 52 सुपरवाइजर व सीडीपीओ भाग ले रहे हैं। कार्यशाला में मंगलवार को बाल कल्याण समिति की अध्यक्ष डॉ. सुमन त्रिवेदी ने बाल संरक्षण अधिनियम, पुष्पा बंडेला ने जेंडर संवेदनशीलता पर विचार व्यक्त किए। कार्यशाला का समापन बुधवार को होगा।