जिला ईंट उद्योग एसोसिएशन की मीटिंग
भगवानपुरा. जिला ईंट उद्योग एसोसिएशन की मंगलवार को ब्यावर भीलवाड़ा मार्ग पर हरिपुरा बस स्टैंड पर बालाजी मंदिर परिसर में मीटिंग हुई। इसमें एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय कुमावत ने सभी ईंट भट्टा मालिकों से एकजुट होने की बात कही। सभी ने सर्वसम्मति से निशुल्क चिकित्सा व जांच शिविर लगाने का निर्णय लिया। इस मौके पर उपाध्यक्ष लादूलाल चांवला, राकेश कलाल, गोपाललाल शर्मा, महावीर जोशी, शिव सिंह, हीरालाल शर्मा, संजय शर्मा सहित कई ईंट भट्टा मालिक मौजूद थे।
- - -
निजी शिक्षण संस्थान समिति की मीटिंग
आसींद. भीलवाड़ा जिला निजी शिक्षण संस्थान समिति की मीटिंग नगर के सरस्वती बाल विद्या मंदिर परिसर में जिलाध्यक्ष अर्जुन देवलिया की अध्यक्षता में आयोजित हुई। इस मौके पर जिलाध्यक्ष देवलिया ने कहा कि समस्याओं के समाधान के लिए एकजुटता की बात कही। मीटिंग में सभी ने अपनी-अपनी समस्याएं बताई। इस मौके पर नगर संयोजक गोपाल माली, मनोहर सिंह, रितुराज, सुधीर शर्मा, राहुल सिंह, नसीम पठान सहित कई पदाधिकारी मौजूद थे।
विद्यार्थियों को जर्सियां वितरित: सद्भावना सेवा ट्रस्ट एवं स्माइल फाउंडेशन भीलवाड़ा शाखा द्वारा उपखंड के ३ विद्यालयों राउप्रावि प्रतापपुरा, राप्रावि बड़ाखेड़ा एवं राप्रावि राजपुरा की झोंपडिय़ों के जरुरतमंद बालक-बालिकाओं को महावीर इंटरनेशनल संरक्षक विजयराज कर्नावट, उपाध्यक्ष मंजू कर्नावट की अध्यक्षता एवं बीईईओ संपतलाल टेलर की उपस्थिति में जर्सियां वितरित की गई।