पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विद्यार्थी मित्रों ने किया प्रदर्शन

विद्यार्थी मित्रों ने किया प्रदर्शन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भीलवाड़ा. राजस्थान विद्यार्थी मित्र शिक्षक संघ के आह्वान पर जिले के विद्यार्थी मित्रों ने मंगलवार को नियमित करने की मांग लेकर प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष चंद्रसिंह बदनौर के नेतृत्व में सूचना केंद्र पर शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका गया। विद्यार्थी मित्रों ने बताया कि शिक्षामंत्री द्वारा दिए गए विद्यार्थी मित्रों को स्थाई नहीं किए जाने के तर्क के विरोध में प्रदेशभर में यह प्रदर्शन हुआ है। सूचना केंद्र पर प्रदर्शन के बाद रैली के रूप में सभी विद्यार्थी मित्र कलेक्ट्रेट पहुंचे, यहां एडीएम सिटी यशोदानंदन श्रीवास्तव को ज्ञापन दिया गया। ज्ञापन में विद्यार्थी मित्रों के पद को सुरक्षित रखने व मानदेय बढ़ाने की मांग की।