आज बंद रहेगी बिजली
भीलवाड़ा. बिजली लाइनों व ग्रिड सब स्टेशन के रख रखाव के चलते बुधवार को शहर सहित रीको फोर्थ फेज में बिजली बंद रहेगी। बिजली निगम के सहायक अभियंता ने बताया कि सेशन कोर्ट, इंद्रा मार्केट, आजाद चौक, पुराना शिक्षा विभाग, माणिक्य नगर, मालीखेड़ा, जिला अस्पताल, रामस्नेही चिकित्सालय, महिला आश्रम, वीर सावरकर चौक, हरी सेवा धर्मशाला, आरके कॉलोनी, आरसी व्यास कॉलोनी, संजय कॉलोनी, वद्र्धमान कॉलोनी, अशोक नगर, लव गार्डन, कृष्णा हॉस्पिटल, अजमेर रोड, नेहरू रोड, विद्युत नगर, प्रताप टॉकीज व सूचना केंद्र सहित इसके आस-पास बुधवार सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक बिजली बंद रहेगी। इसी तरह ग्रिड सब स्टेशन के रख-रखाव के कारण सुबह 10 से शाम 5 बजे तक रीको फोर्थ फेज, बीलिया, नर्मदा विहार कॉलोनी, मंगलपुरा व पुर आदि क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बिजली बंद रहेगी।
- - -
कंप्यूटर प्रशिक्षण का समापन
भीलवाड़ा. महिला अरबन बैंक द्वारा कंप्यूटर प्रशिक्षण कार्यशाला का समापन मंगलवार को हुआ। इस अवसर पर बैंक अध्यक्ष कीर्ति बोरदिया ने कंप्यूटर प्रशिक्षण के महत्व पर प्रकाश डाला। प्रशिक्षण संयोजक विजया सुराणा एवं आशा माथुर ने बताया कि वर्तमान में सिलाई, कुकिंग, ब्यूटी पार्लर, कंप्यूटर प्रशिक्षण कार्यशाला नियमित रूप से आयोजित की जा रही है। उपाध्यक्ष स्नेहलता भदादा ने बताया कि 29 जनवरी से कुकिंग प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस अवसर पर संचालक सीमा त्रिवेदी, मीना जैन, नेहा चोरडिय़ा व जुली सूरिया उपस्थित थीं।