शहर में प्री-पेड ऑटो सर्विस मार्च से
नरेंद्र जाट - भीलवाड़ा
जयपुर की तर्ज पर भीलवाड़ा शहर में भी ट्रैफिक पुलिस व नगर परिषद मार्च से प्री-पेड ऑटो सर्विस शुरू करने की तैयारियां कर रहे हैं। इसके लिए शहर में तीन जगह रोडवेज बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन व जिला अस्पताल के बाहर छोटी गुमटियां लगाई जाएंगी।
नगर परिषद एईएन सतीश शारदा ने बताया कि तीनों जगह से ऑटो बुक कराने वाले राहगीर किराया ऑटो चालक को न देकर गुमटी में बैठने वाले ट्रैफिक पुलिसकर्मी को देंगे। वह राहगीर रसीद ऑटो चालक को देगा। ऑटो चालक संबंधित व्यक्ति को उसके गंतव्य स्थान तक छोड़कर वापस आने के बाद गुमटी में रसीद जमा कराकर वहां बैठे ट्रैफिक पुलिसकर्मी से किराया ले सकेगा। संभवतया मार्च से यह सुविधा शुरू हो जाएगी।
प्री-पेड के तीन फायदे
टीआई सुनीता गुर्जर ने बताया कि इस सर्विस का पहला फायदा, किसी भी व्यक्ति से ऑटो चालक मनमर्जी मुताबिक ज्यादा किराया नहीं वसूल पाएगा। दूसरा फायदा, सभी ऑटो का रूट सिस्टम डवलप हो जाएगा। कोई भी ऑटो चालक अपनी मर्जी से इधर-उधर नहीं जा सकेगा। तीसरा फायदा, गुमटी पर ऑटो के नंबर दर्ज होने के कारण यात्रियों की सिक्यूरिटी भी रहेगी।
नप लगाएगा गुमटी, पुलिस संभालेगी
तीनों जगह गुमटियां नगर परिषद लगाएगा और इस प्री-पेड ऑटो सर्विस का संचालन ट्रैफिक पुलिस करेगी। नगर परिषद ने रोडवेज बस स्टैंड के बाहर गुमटी लगा दी है। रेलवे स्टेशन व जिला अस्पताल के बाहर गुमटियां लगाने का काम अब शुरू होगा। इन तीनों जगह का चयन इसलिए किया गया कि इन जगह से काफी लोगों का आना-जाना रहता है। योजना का फायदा अधिकांश लोगों को मिले इसलिए ये स्थान चुने गए हैं।
:भीलवाड़ा. शहर में अगले माह से शुरू होने जा रही सिटी प्री-पेड ऑटो सर्विस के लिए गुमटियां लगाने का काम नप ने शुरू कर दिया है। रोडवेज बस स्टैंड के बाहर नप द्वारा लगाई गई गुमटी।