हजरत मंसूर अली का उर्स कल से
भीलवाड़ा. हजरत मंसूर अली बाबा का 87वां उर्स 30 जनवरी गुरुवार से प्रारंभ होगा। उर्स कमेटी की मीटिंग सदर इमामुद्दीन मंसूरी व दरगाह कमेटी के चेयरमैन नसीरुद्दीन खान पठान की सदारत में हुई। कमेटी सचिव अब्दुल हमीद शेख ने बताया कि गुरुवार शाम 4.30 बजे गुलमंडी से जुलूस शरीफ रवाना होकर बाबा की दरगाह पहुंचेगा। 31 जनवरी शुक्रवार को बाद नमाज जुम्मा सीरत सराय से चादर शरीफ का जुलूस रवाना होगा। इसी दिन कव्वाली प्रोग्राम होगा जिसमें मुंबई के सलीम राजा, उदयपुर के नजीर नियाजी व बाबू भाई खेड़ा वाले कलाम पेश करेंगे। एक फरवरी शनिवार को बाद नमाज असर कुल की फातिहा होगी।
- - -