सार समाचार 01
फिल्म फेयर अवार्ड में मल्होत्रा ने किया डांस
भीलवाड़ा. शहर के जयप्रकाश मल्होत्रा ने आइडिया फिल्म फेयर अवार्ड समारोह में रणबीर सिंह के साथ गब्बर का डांस प्रस्तुत किया। राजस्थान प्रदेश किसान कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव ओमप्रकाश मल्होत्रा ने बताया कि जयप्रकाश ने कैटरीना कैफ, शाहिद कपूर, प्रियंका चौपड़ा तथा माधुरी दीक्षित के साथ ग्रुप डांस किया।
बैंकर्स व वसूली समिति की मीटिंग ४ से
भीलवाड़ा. खंड स्तरीय बैंकर्स समिति एवं वसूली समिति की नियमित मीटिंग चार से बीस फरवरी तक खंड स्तर पर आयोजित होगी। मीटिंग निर्धारित तिथियों को शाम चार बजे आयोजित होगी।
मोना नगर सहमंत्री
भीलवाड़ा. यूथ फेडरेशन की मीटिंग में छात्रा जिलाध्यक्ष ममता गायरी ने कार्यकारिणी का विस्तार किया। जिसमें मोना खोईवाल को नगर सहमंत्री, रामघणी को कॉलेज इकाई अध्यक्ष तथा दीपिका गारू को मीडिया प्रभारी नियुक्त किया।
विद्यालय का निरीक्षण
आसींद. जिला शिक्षा अधिकारी के निर्देशानुसार हुरड़ा तहसील स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय का आसींद के ब्लॉक प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी ने अवलोकन किया। निरीक्षण में अभिलेखों का संधारण, बालिकाओं के गृहकार्य एवं भोजन की जांच की गई जिसमें कई अनियमितताएं मिलीं। इस पर बीईईओ ने 7 दिन में अनियमितताएं दूर करने के निर्देश दिए।