नप ने हटाया अतिक्रमण
भीलवाड़ा. नगर परिषद ने मंगलवार को पुर के तालाब के आसपास परिषद की जमीन से अतिक्रमण हटाया। अतिक्रमण शाखा प्रभारी एईएन सतीश शारदा ने बताया कि 15 चारदीवारी और दो झोपडिय़ां हटाकर करीब दो बीघा जमीन अतिक्रमण से मुक्त करवाई गई।
- - -
सफाई की मांग
भीलवाड़ा. एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने नगर सह मंत्री कमलेश जांगिड़ के नेतृत्व में एमएलवी कॉलेज के प्रिंसिपल को ज्ञापन देकर कॉलेज परिसर में फैली गंदगी व अव्यवस्था दूर करने की मांग की है। मांगे नहीं मानने पर धरने की चेतावनी दी है।
- - -
‘जागरूकता से ही पर्यावरण सुरक्षित’
भीलवाड़ा. पर्यावरण के प्रति समुदाय एवं व्यक्ति विशेष में जागरूकता से ही परिवर्तन लाया जा सकता है। शिक्षक की इसमें सबसे बड़ी भूमिका होती है, क्योंकि विद्यार्थियों में इस विषय पर जागरूकता की अलख नहीं जगाएंगे तब तक परिवर्तन की अपेक्षा बेमानी है। यह बात ईईसीजी के अध्यक्ष एडवर्ड जी मेक्रे ने एफईएस संस्थान की ओर से आयोजित दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय पर्यावरण शिक्षा कार्यशाला के दौरान कही। कार्यशाला में आईटीसी के कार्यक्रम समन्वयक सर्वाशीष रॉय,प्रमोद तिवारी,संगम विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर बीआर नटराजन,डीएफओ आरएन मीणा,गोविंद तिवारी,अजय भान सिंह,शांतनु सिन्हा ने भी विचार व्यक्त किए।
- - -
नेत्र रोग जांच शिविर आयोजित
भीलवाड़ा. लायंस क्लब प्रताप द्वारा निशुल्क नेत्र रोग जांच शिविर स्वरूपगंज में आयोजित किया गया। शिविर में 60 से अधिक मरीजों के मोतिया बिंद, काला पानी व नाखून सहित आंखों की विभिन्न बीमारियों की आउटडोर जांच की गई। इस दौरान 18 मरीजों को ऑपरेशन के लिए चयनित किया गया।
- - -