पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पैदल चलते गिरा और निकल गए प्राण

पैदल चलते गिरा और निकल गए प्राण

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - भीलवाड़ा
प्रताप नगर थाना क्षेत्र में बुधवार दोपहर पुर मार्ग पर हीरा-पन्ना मार्केट के पास देवरिया गांव का वृद्ध चलते-चलते गिर पड़ा। गंभीर हालत में उसे एमजीएच ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मौत को संदिग्ध मानते हुए शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप मौत के कारणों की जांच शुरू की है।
थानाधिकारी रामावतार चौधरी के अनुसार, रायपुर थाने के देवरिया गांव का मांगीलाल ((60)) पुत्र जयराम तेली अपने भतीजे के साथ पैदल पुर रोड की तरफ आ रहा था। हीरा-पन्ना मार्केट के सामने वह चलते-चलते गिर पड़ा, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। 108 एंबुलेंस से उसे एमजीएच पहुंचाया गया। जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मौत को संदिग्ध मानते हुए शव का
पोस्टमार्टम कराया।
हरिपुरा चौराहा से बालक लापता
भीलवाड़ा. मांडल थाना क्षेत्र में हरिपुरा चौराहा पर 15 दिन पूर्व सामान खरीदने आया बालक लापता हो गया। परिजनों द्वारा तलाशी के बावजूद उसका पता नहीं चलने पर बुधवार को उसकी मां ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। बालक हरिपुरा चौराहा के पास ही एक ईंट भट्टे पर कार्यरत अपने माता-पिता के साथ रहता था। थानाधिकारी अजीतसिंह के अनुसार, बिहार के नवादा जिले के पोय गांव हाल हरिपुरा चौराहा के पास ईंट भट्टे पर कार्यरत प्रियंका पत्नी नंदलाल चौहान ने थाने में दी रिपोर्ट में बताया कि उसके 14 साल के बेटे संतोष को गत 14 जनवरी को हरिपुरा चौराहा पर सामान लेने भेजा था, जो 15 दिन बीतने पर भी घर नहीं लौटा। उसकी चौराहा व अन्य भट्टों सहित रिश्तेदारों के यहां भी तलाश की गई, लेकिन उसका पता नहीं चला। पुलिस ने रिपोर्ट दर्जकर बालक की तलाश शुरू कर दी है। थानाधिकारी का कहना है कि बालक 16 जनवरी को मोड़ का निंबाहेड़ा, जहां से बालक का पिता सामान उधार लाता है, वहां पहुंचा तथा पोहे लेकर आया था। यह जानकारी दुकानदार ने दी है। पुलिस अब यह पता लगा रही है कि 16 जनवरी को बालक मोड़ का निंबाहेड़ा खरीददारी के लिए पहुंचा था तो 14 व 15 जनवरी को वह कहां रहा।
कृषि विभाग की कार्यशाला
भीलवाड़ा. कृषि विभाग की जोन स्तरीय कार्यशाला बुधवार को कृषि भवन में हुई। इस अवसर पर भीलवाड़ा, चित्तौड़ व राजसमंद के कृषि उपनिदेशकों, सहायक निदेशक व अनुसंधान अधिकारियों ने भाग लिया। संयुक्त निदेशक अशोक शर्मा की अध्यक्षता में हुई कार्यशाला में कृषि अधिकारियों ने अपने क्षेत्र में फसलों की स्थिति के बारे में जानकारी दी।