दिन में तापमान बढ़ा चुभने लगी धूप
भीलवाड़ा. सर्दी का असर दोपहर में कम होने लगा है। बुधवार को दिनभर तेज धूप रही। मंगलवार के मुकाबले अधिकतम तापमान एक डिग्री बढ़ गया। अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहा। हालांकि न्यूनतम तापमान में मामूली गिरावट आई है। न्यूनतम तापमान आधा डिग्री की गिरावट के साथ 5.5 डिग्री सेल्सियस रहा।