पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एमएलवी कॉलेज में छात्रों का प्रदर्शन

एमएलवी कॉलेज में छात्रों का प्रदर्शन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भीलवाड़ा. एमएलवी कॉलेज में 31 अगस्त को होने वाले छात्रसंघ उद्घाटन समारोह व वार्षिक उत्सव की छात्रसंघ उपाध्यक्ष, महासचिव व संयुक्त सचिव को सूचना नहीं देने का आरोप एबीवीपी ने छात्रसंघ अध्यक्ष पर लगाया है। जिला सह संयोजक प्रतीक महावर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने विरोध स्वरूप बुधवार को प्रिंसिपल का घेराव कर कॉलेज का मेनगेट बंद कर प्रदर्शन किया। छात्रसंघ उपाध्यक्ष राजेंद्र शर्मा ने बताया कि परिषद समारोह में भागीदारी नहीं करेगा।
- - -
मतदान केंद्रों की सत्यापन रिपोर्ट मांगी
भीलवाड़ा. राज्य चुनाव विभाग ने लोकसभा चुनाव के मद्देनजर सभी मतदान केंद्रों का भौतिक सत्यापन करने के निर्देश कलेक्टर को दिए हैं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी अशोक जैन ने इसकी रिपोर्ट भी मांगी है। जैन ने कहा कि मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन 31 जनवरी को होने के बाद यह काम करें। इसमें जितने मतदाता होंगे, उनके हिसाब से सहायक बूथ बनाए जाएंगे। जिस मूल बूथ पर 1400 से ज्यादा मतदाता होंगे, वहां सहायक मतदान केंद्र के प्रस्ताव 28 फरवरी तक मांगे गए हैं।
- - -