घोडास में रिजर्व बैंक की कार्यशाला 2 को
भीलवाड़ा. भारतीय रिजर्व बैंक के जन साधारण तक पहुंचने के कार्य कलाप के तहत दो फरवरी को जिले के घोडास गांव में एक दिवसीय कार्यशाला होगी। जिसमें ग्रामीणों को बैंकिंग गतिविधियों की जानकारी दी जाएगी। गांव स्थित स्कूल में सुबह 11 से दोपहर दो बजे तक होने वाली कार्यशाला में रिजर्व बैंक, नाबार्ड व बीओबी के वरिष्ठ अधिकारी बैंकिंग के बारे में जानकारी देंगे।
एलडीएम रेवत सिंह के अनुसार, कार्यशाला को भारतीय रिजर्व बैंक के कार्यकारी निदेशक आर गांधी, नाबार्ड के चीप जनरल मैनेजर डॉ. राजेंद्रसिंह, बैंक ऑफ बड़ोदा के जीएम व स्टेट लेवल बैंकर्स कमेटी अध्यक्ष ललित मोहन अस्थाना ग्रामीणों को बैंकिंग के बारे में बताएंगे तथा बैंकों से जुडऩे से होने वाले फायदों की जानकारी देंगे। घोडास में नुक्कड़ नाटक के जरिए भी ग्रामीणों को बैंकिंग के बारे में बताया जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों से फटे-पुराने नोट लेकर नए नोट दिए जाएंगे। इसके अलावा एक से पांच तक के सिक्के व 10 रुपए से ऊपर तक के नए नोट भी दिए जाएंगे। इसमें बैंक प्रतिनिधि व नागरिक उपस्थित रहेंगे।