पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रेल से पानी लाने के लिए 15 करोड़

रेल से पानी लाने के लिए 15 करोड़

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भीलवाड़ा. राज्य सरकार ने भीलवाड़ा शहर में पेयजल संकट को देखते हुए नसीराबाद से ट्रेन से पानी लाने व मुख्य पेयजल स्त्रोत मेजा व गुवारडी बांध में पंप सेट व पाइप लाइन के लिए 15.05 करोड़ रुपए स्वीकृत किए हैं।
पीएचईडी के एक्सईएन बीएस नकलक के अनुसार, स्वीकृत राशि में 11 करोड़ रुपए रेल भाड़े पर खर्च होंगे। शेष राशि मेजा बांध में बारिश के शेष पानी को काम में लेने के लिए इंटेक चैनल बनाने, बांध पेटे में खुदे ट्यूबवेल पर पंप सेट लगाने, ट्यूवबेल से स्टोरेज टैंक तक पानी लाने के लिए पाइप लाइन डालने, गुवारडी बांध में एक और पंप सेट लगाने आदि कार्यों पर खर्च होगी। नकलक के अनुसार, रोड ट्रांसपोर्ट, हैंडपंप व पनघट की आवश्यकता पडऩे पर अलग से प्लान बना कर भेजा जाएगा। विदित रहे कि मेजा बांध में वर्तमान में नाम मात्र का पानी है। वर्तमान में बांध में भरे पानी के साथ ही बांध पेटे में खुदे 25 में से छह ट्यूबवेल से पानी लेकर शहर में जलापूर्ति की जा रही है।