आज शहीद दिवस
भास्कर न्यूज - भीलवाड़ा
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि गुरुवार को शहीद दिवस के रूप में मनाई जाएगी। शहीद दिवस पर सरकारी कार्यालयों में शहीदों की स्मृति में 2 मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि दी जाएगी। कलेक्टर के अनुसार सभी अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे सुबह 11 बजे अपने कार्यालय में शहीदों की स्मृति में 2 मिनट का मौन धारण कर शहीदों को श्रद्धांजलि दें।
कांग्रेस कार्यालय में महात्मा गांधी की पुण्यतिथि शहीद दिवस के रूप में मनाई जाएगी। जिला कांग्रेस प्रवक्ता पंकज हेमराजानी ने बताया कि सुबह 11 बजे जिलाध्यक्ष अनिल डांगी की अध्यक्षता में पुष्पांजलि समारोह होगा। कोहिनूर सेवा समिति द्वारा शहीद दिवस पर गीत गुंजार कार्यक्रम महिला आश्रम रोड स्थित लोक उजास सभागार में शाम पांच बजे आयोजित किया जाएगा।