- Hindi News
- योजना क्षेत्र को बनाएं गैर योजना क्षेत्र
योजना क्षेत्र को बनाएं गैर योजना क्षेत्र
भीलवाड़ा. संजय कॉलोनी के क्षेत्रवासियों ने कलेक्टर एवं यूआईटी चेयरमैन डॉ. रविकुमार सुरपुर को ज्ञापन देकर गैर योजना क्षेत्र में शामिल किए गए कुछ योजना क्षेत्र के भाग को फिर से गैर योजना क्षेत्र में शामिल करने की मांग की है। ज्ञापन में बताया गया कि योजना क्षेत्र की नियमन दरें अधिक होने से लोगों को परेशानी हो रही है। इस दौरान लादूलाल माली, मोहम्मद साबिर आदि उपस्थित थे।
- - -
गोरण अध्यक्ष, शर्मा महामंत्री
भीलवाड़ा. भारतीय नगर पालिका कर्मचारी संघ की मीटिंग नगर परिषद यूनियन कार्यालय में हुई। प्रदेश उपाध्यक्ष प्रभाष चौधरी ने बताया कि ठेका प्रथा व डेली वेजेज वाले कर्मचारियों को नियमिति करने के लिए संघर्ष किया जाएगा। मीटिंग में कर्मचारी संघ, नगर परिषद का अध्यक्ष बल्लू गोरण व महामंत्री महावीर शर्मा को मनोनीत किया गया।