पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • घर के लिए कलेक्ट्रेट पर मजदूरों का धरना

घर के लिए कलेक्ट्रेट पर मजदूरों का धरना

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भीलवाड़ा. भारतीय मजदूर संघ के बैनर तले गुरुवार को मजदूरों ने कलेक्ट्रेट के बाहर धरना देकर उनकी अलग कॉलोनी बनाने की मांग की। इस संबंध में संघ की ओर से प्रधानमंत्री, श्रम मंत्री व मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर डॉ. रविकुमार सुरपुर को ज्ञापन भी दिया गया। मजदूरों का कहना है कि समाज के हर वर्ग को यूआईटी व नगर परिषद कॉलोनियां आवंटित कर चुका है, लेकिन मजदूरों के लिए कोई कॉलोनी नहीं बनाई गई। भामसं के वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रभाष चौधरी ने धरनास्थल पर मजदूरों को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार ने घोषणा पत्र में दावा किया था कि गरीब व मजदूरों को मकान मुहैया कराएंगे। चौधरी ने नप व न्यास पर व्यापारियों की तर्ज पर काम कर मकानों को ऊंचे दामों में बेचने का आरोप लगाया। भामसं नेता राधा शर्मा, गोपाल चतुर्वेदी, जुम्मा काठात, अब्दुल गनी, रफीक सिलावट, रेखा साधु ने भी संबोधित करते हुए मजदूरों को जिला, उपखंड मुख्यालय व ग्राम पंचायतों में सस्ती दर से प्लॉट या मकान बनाकर देने की मांग प्रशासन से की। सुबह 11 से दोपहर साढ़े तीन बजे तक चले धरने में कमठाना मजदूर, बीड़ी मजदूर, आरपीएल, लघु उद्योगों, सिंचाई, पीडब्ल्यूडी व वन विभाग के श्रमिकों ने भाग लिया।
- - -



:भीलवाड़ा. कलेक्ट्रेट के बाहर धरने पर बैठे श्रमिक।