स्कूटी से वंचित बेटियों को छात्रवृत्ति
नरेंद्र जाट - भीलवाड़ा
कॉलेजों में शैक्षणिक सत्र 2013-14 में स्कूटी से वंचित रहीं विशेष पिछड़ा वर्ग की छात्राओं को मुख्यमंत्री छात्रवृत्ति योजना के तहत पांच हजार रुपए मिलेंगे। इसके लिए इन छात्राओं को छात्रवृत्ति के फॉर्म 10 फरवरी तक नोडल कॉलेज में जमा कराने होंगे।
कॉलेज शिक्षा निदेशक नवीन जैन ने इस संबंध में 29 जनवरी को राज्य के सभी कॉलेजों के प्रिंसिपल को आदेश जारी किए हैं। देवनारायण छात्रा स्कूटी वितरण योजना में 12वीं कक्षा में 55 प्रतिशत अंक हासिल करने वाली छात्राएं स्कूटी के लिए आवेदन की पात्र थीं। सभी कॉलेजों से प्राप्त आवेदन पत्रों में से वरियता के आधार पर निदेशालय ने 3 अक्टूबर, 2013 को राज्य में 1,008 स्कूटियां आवंटित कर दीं। स्कूटियां कम होने से निदेशालय ने स्कूटी से वंचित रहीं सभी छात्राओं को मुख्यमंत्री छात्रवृत्ति योजना में शामिल करने का निर्णय लिया है।
मांडलगढ़ गवर्नमेंट कॉलेज की है। स्कूटियां तीन अक्टूबर, 2013 को ही आवंटित हो गई थीं लेकिन अभी तक संबंधित कॉलेजों में स्कूटियां नहीं पहुंची हैं। कॉलेजों में अंतिम शिक्षण दिवस 28 फरवरी है।
67 प्रतिशत कटऑफ
निदेशालय ने 3 अक्टूबर, 2013 को राज्य में 1,008 स्कूटियां आवंटित की थीं। इसके लिए मेरिट लिस्ट तैयार की गई। मेरिट लिस्ट में 67 प्रतिशत कटऑफ रहा।