पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कृष्ण जन्मोत्सव में झूमे श्रद्धालु

कृष्ण जन्मोत्सव में झूमे श्रद्धालु

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

भास्कर न्यूज - भीलवाड़ा
श्रीमद् भागवत कथा प्रचार समिति की ओर से संजय कॉलोनी स्थित सुखवाल समाज संस्था प्रांगण में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा में गुरुवार को भगवान श्री कृष्ण का जन्मोत्सव मनाया गया।
उत्सव के दौरान नंद के घर आनंद भयो जय कन्हैया लाल की.... भजन पर श्रद्धालु नृत्य करने लगे। कृष्ण प्राकट्य के बाद गोकुल में उत्सव मनाया गया। कथा वाचक रामदेवाचार्य ऋषिकेश ने कहा कि जिस प्रकार भगवान के जन्म पर गोकुल में उत्सव मनाया गया उसी प्रकार मनुष्य का शरीर भी एक तरह से गोकुल है। जब तक शरीर में भगवान का प्राकट्य नहीं होगा सच्चा उत्सव नहीं हो सकता। इंसान को अपने ह्रदय में भगवान को प्रकट करना चाहिए। इससे पूर्व कथा में श्रीराम जन्मोत्सव व केवट प्रसंग का वर्णन किया गया।

भागवत कथा में हुआ कृष्ण अवतार

बापूनगर में श्री बाल हनुमान मंदिर प्रांगण में आयोजित श्रीमद् भावगत कथा ज्ञान यज्ञ के चौथे दिन कथा व्यास राधाचरण दास महाराज ने बताया कि बुराई पर हमेशा अच्छाई की विजय होती है। कथा के दौरान भगवान कृष्ण का जन्मोत्सव मनाया गया। इस अवसर पर भगवान की झांकी सजाई गई। समिति अध्यक्ष रामचंद्र सिंह ने बताया कि शुक्रवार को कंस वध, कृष्ण रूकमणि विवाह, तुलसी विवाह, गोरधन महिमा व छप्पनभोग का आयोजन होगा।