पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • महिला की चेन छीनी

महिला की चेन छीनी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भीलवाड़ा. शास्त्रीनगर ई सेक्टर निवासी श्वेता ((30)) पत्नी रोहित जैन बाजार से सब्जी खरीद कर मोपेड से घर लौट रही थी। दोपहर करीब 12.30 बजे पुरानी पुलिस चौकी के पास पीछे से बाइक पर आए 20-25 वर्ष के दो युवकों ने उसके गले से 22 ग्राम सोने की चेन छीन ली और फरार हो गए। वह चिल्लाई तो मौके पर मौजूद लोगों ने भागते लुटेरों का पीछा किया, पर वे हाथ नहीं आए। बाद में घटना की जानकारी कोतवाली पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी लेने के बाद क्षेत्र में नाकाबंदी करा लुटेरों की तलाश शुरू की। युवक दुबले-पतले थे।