- Hindi News
- कुष्ठ रोग दिवस पर रैलीभीलवाड़ा. महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर गुरुवार को कुष्ठ रोग दिवस मनाया गय
कुष्ठ रोग दिवस पर रैलीभीलवाड़ा. महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर गुरुवार को कुष्ठ रोग दिवस मनाया गया। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से जिला अस्पताल से जागरूकता रैली निकाली गई। सीएमएचओ...
भास्कर न्यूज. भीलवाड़ा
महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर गुरुवार को कुष्ठ रोग दिवस मनाया गया। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से जिला अस्पताल से जागरूकता रैली निकाली गई। सीएमएचओ डॉ. मुश्ताक खान व पीएमओ डॉ. केसी पंवार ने रैली को हरी झंडी दिखाई। रैली के बाद दो मिनट का मौन रखकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त सीएमएचओ डॉ. विनीत नाहर, श्री गणेश उत्सव प्रबंध एवं सेवा समिति अध्यक्ष उदयलाल समदानी, सीनियर फिजीशियन डॉ. डीएल काष्ट, डॉ. महेंद्र छापरवाल आदि उपस्थित थे। कुष्ठ रोग दिवस पर 11 कुष्ठ रोगियों को सहायता सामग्री उपलब्ध कराई गई। आशा सहयोगिनी, महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण भी दिया गया।
फोटो