पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ‘गांधी के आदर्शों पर चलें’

‘गांधी के आदर्शों पर चलें’

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - भीलवाड़ा
शहीद दिवस व राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर जिलेभर में विविध आयोजन हुए जिनमें लोगों ने गांधी के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। कलेक्टर डॉ. रविकुमार सुरपुर व कर्मचारी-अधिकारियों ने कलेक्ट्रेट परिसर में दो मिनट का मौन रखकर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
इसी प्रकार जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा गांधीजी की पुण्यतिथि गुरुवार को शहीद दिवस के रूप में मनाई गई। जिलाध्यक्ष अनिल डांगी की अध्यक्षता में पुष्पांजलि कार्यक्रम हुआ। कार्यकर्ता व पदाधिकारियों ने कार्यालय परिसर स्थित गांधीजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दो मिनट का मौन रख उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान शहर विधायक प्रत्याशी रहे रामपाल सोनी, डेयरी चेयरमैन रतनलाल चौधरी, भूमि विकास बैंक अध्यक्ष चेतन डीडवानिया, मुख्यालय प्रभारी भंवर गर्ग, जिला उपाध्यक्ष डॉ. गजेंद्रसिंह, मोहम्मद हनीफ छीपा, दुर्गेश शर्मा, शिवकुमार कौशिक, महेश सोनी, पंकज हेमराजानी, मोहम्मद रफीक शेख, राजेंद्र जैन, मोहम्मद सलीम आदि उपस्थित थे।
एमएलवी कॉलेज में छात्रसंघ अध्यक्ष आशीष चौधरी के नेतृत्व में पुष्पांजलि कार्यक्रम हुआ। इस दौरान एनएसयूआई जिलाध्यक्ष कैलाश चौधरी, प्रदेश महासचिव किशन जाट, भंवर गुर्जर, खेमराज गुर्जर आदि उपस्थित थे। परमार्थ सेवा संस्थान सदस्यों ने कार्यालय पर महात्मा गांधी को पुष्पांजलि अर्पित की। इस दौरान दीनबंधु खत्री, हीरालाल कोगटा, हुक्मीचंद काबरा, शंकरलाल समदानी आदि उपस्थित थे। राउप्रावि फतेहगढ़ में शहीद दिवस पर दो मिनट का मौन रखा। शिक्षक पन्नालाल रैगर ने विचार प्रकट किए। चमनपुरा पंचायत में गांधीजी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए गए। सरपंच सरजूदेवी गुर्जर, सचिव सोराजसिंह मीणा, गुर्जर महासभा तहसील अध्यक्ष नरेश गुर्जर आदि उपस्थित थे। इसी प्रकार मिनी जायन्ट्स ग्रुप भीलवाड़ा ने भी शहीद दिवस पर कई आयोजन किए। महात्मा गांधी की तस्वीर के समक्ष पुष्पांजलि अर्पित की गई। अध्यक्ष दिव्यांशी जैन ने गांधीजी के जीवन व आदर्शों के बारे में बताया। चित्रकला प्रतियोगिता हुई। कार्यक्रम में सुष्मिता गोस्वामी, प्रियांशु नागौरी, भूमिका जैन, हर्षित गोस्वामी, हर्ष कोठारी, प्रिंस जैन, शुभम् नागौरी उपस्थित थे।
शाहपुरा. बालाजी की छतरी स्थित कांग्रेस कार्यालय पर नगर अध्यक्ष बालमुकुंद तोषनीवाल की मौजूदगी में महात्मा गांधी की पुण्यतिथि मनाई गई। इस दौरान जिला कांग्रेस सचिव दिलीप गुर्जर, जिला परिषद सदस्य अनिल व्यास, ब्लॉक उपाध्यक्ष अशोक भारद्वाज, रामेश्वर लाल सोलंकी, प्रवक्ता अविनाश शर्मा, नगर महामंत्री आनंद सेठी, बाबूलाल गुर्जर, यूथ कांग्रेस महासचिव हितेष शर्मा, भीम वैष्णव मौजूद थे। इस मौके पर महात्मा गंाधी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई।
तिलस्वां. ग्राम तिलस्वां, केरखेड़ा, बाणियों का तालाब व कास्यां में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि मनाई गई। बाणियों के तालाब में ब्लॉक क ांग्रेस एससी प्रकोष्ठ उपाध्यक्ष राजकुमार खटीक की अध्यक्षता में बापू को श्रृद्धासुमन अर्पित किए गए। इस मौके पर कैलाश मेघवंशी, राजेश लसोड़, पप्पू बैरवा सहित कई नागरिक उपस्थित थे । इसी तरह ग्राम पंचायत तिलस्वां में कैलाश धाकड़, ग्राम पंचायत चांद जी की खेड़ी में कैलाश सुथार, कास्यां उपसरपंच नरेश मीणा, मकरेड़ी सरपंच पंकज गांग क ी अध्यक्षता में शहीद दिवस मनाया गया।
बनेड़ा. ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय में शहीद दिवस प्रात: 11 बजे ब्लॉक सचिव नियाज मोहम्मद सिलावट की अध्यक्षता में मनाया गया। इस अवसर पर हाजी अब्दुल हमीद पठान, प्रेमनारायण लाड, इमरान खां, भंवरलाल देराश्री, चांद अंसानी सहित कई कांग्रेसजन उपस्थित थे।
बैरां. रामावि बेरां में महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर शहीदों की स्मृति में दो मिनट मौन रखा गया। इस अवसर पर मोहनलाल गुर्जर, प्रहलाद शर्मा, पृथ्वीराज शर्मा एवं ग्रामीण उपस्थित थे।
आसींद. नगर कांग्रेस कमेटी कार्यालय तथा नगर के राजकीय शंकरदेव भारतीय प्रावि में गुरुवार को शहीद दिवस मनाया गया। इस अवसर पर छोगालाल गुर्जर, रामचंद्र शर्मा, शंकरदेव भारतीय विद्यालय के संस्था प्रधान, राजेंद्र सेन आदि उपस्थित थे।
मंाडल. शहीद दिवस पर तहसील कार्यालय में तहसीलदार गोपीलाल चंदेल के सानिध्य में गुरुवार को कर्मचारियों ने दो मिनट का मौन रखकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी।
कंवलियास. कस्बे के राउमावि में दो मिनट का मौन रखकर महात्मा गांधी की पुण्यतिथि मनाई गई। इसी तरह कस्बे के अन्य विद्यालयों में भी शहीद दिवस मनाया गया।




:भीलवाड़ा. कलेक्ट्रेट परिसर में दो मिनट मौन रखकर अधिकारी-कर्मचारियों ने दी शहीदों को श्रद्धांजलि।