पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दुकान से 2 नकली टोनर जब्त

दुकान से 2 नकली टोनर जब्त

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भीलवाड़ा. प्रतापनगर थाना पुलिस ने गुरुवार शाम गंगापुर चौराहा के पास एक दुकान पर दबिश देकर दो नकली टोनर जब्त किए। संचालक के खिलाफ कॉपीराइट एक्ट में मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया तथा पूछताछ शुरू कर दी है। थानाधिकारी रामावतार चौधरी के अनुसार, जयपुर निवासी व एचपी कंपनी के प्रतिनिधि संदीप सिंह पुत्र महेंद्रसिंह तंवर ने प्रतापनगर थाने में सूचना दी कि गंगापुर चौराहा स्थित राधाकृष्णा इंफोटेक में उनकी कंपनी के नाम से डुप्लीकेट टोनर बेचे जा रहे हैं। इस पर पुलिस ने दुकान पर दबिश देकर मौके से एचपी मार्का के दो टोनर जब्त किए तथा कॉपीराइट एक्ट के तहत मामला दर्ज कर संचालक अविनाश कुमार को गिरफ्तार किया।
- - -