पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • उड़ती रेत से परेशानी

उड़ती रेत से परेशानी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उड़ती रेत से परेशानी

बरूंदनी. टेक्ट्रर व ट्रोलों से उड़ती रेत दुपहिया वाहन चालकों के लिए परेशानी बनी हुई है। बरूंदनी से भीलवाड़ा रोड पर बनास व बेडच नदी से रेत भरकर टेक्ट्रर व ट्रोले निकलते है जो रेत को ढंककर नहीं निकलते। तेज हवा से रेत सड़क पर उड़ती है जिससे पीछे आने वाले दुपहिया चालकों की आखों में आती है जिससे कई वाहन चालक दुर्घटनाग्रस्त हो रहे है। वाहन चालकों ने रेत ढंककर चलने की मांग की।

मेडबंदी से दुर्घटना की आशंका

गेंदलिया. सार्वजनिक निर्माण विभाग की ओर से हास्यास से बनास नदी तक डामरीकृत सडक निर्माण कराया जा रहा है। इस दौरान सोलकीया का खेड़ा गाव के निकट सड़क पर डाली गई मेडबंदी व थोर नहीं हटाए जाने पर वाहन चालकों व ग्रामीणो में रोष है। ग्रामीणो का कहना सड़क निर्माण के दौरान ठेकेदार द्वारा सड़क की पटरी भरने के लिए मोहरम की जगह बडे-बडे गोल पत्थर डाल दिए जिससे भी हमेशा दुर्घटना का अंदेशा लगा रहता है। इस सबन्ध में सुवाणा के सहायक अभियंता सीपी संचेती का कहना है अतिक्रमण हटाना हमारा काम नहीं तथा पटरिया भरने में डाले गए पत्थरों को हटाने के लिए ठेकेदार को कह दिया गया है।



हैंडपंप खराब, ग्रामीण परेशान

पंडेर. ग्राम के रोडवेज बस स्टैंड के विश्रांति गृह में लगा हैंडपंप खराब होने से वार्डवासियों को दुकानदारों को परेशानी हो रही है। ग्रामीणों द्वारा इस संबंध में कई बार विभाग व हैंडपंप मिस्त्री को अवगत कराया लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।

मृतक महिला का शव परिजनो को सुपुर्द

पंडेर. कस्बे के पास ईंट भट्टे के पास सरसों के खेत में बुधवार को एक महिला का शव मिला। देररात बाद मृतका की पहचान गोपीपुरा गांव की हजारी देवी मीणा के रूप में होने से मृतका के शव को रात्रि में पुलिस सुरक्षा में रखा गया। पंडेर थानाधिकारी रामचंद्र राव ने बताया कि गुरुवार सुबह ही मृतका महिला का पति देबी उर्फ भोमसिंह मीणा व उसके परिजनों को महिला का शव सुपुर्द किया।

कीचड़ से परेशानी

आगूंचा. ग्राम चैनपुरिया में जलदाय विभाग द्वारा पाइप लाइन कटने के बाद ठेकेदार की लापरवाही से पूरे गांव में जगह-जगह पाइप लाइन के फूटने से कीचड़ हो गया, जिससे आवागमन में परेशानी हो रही है।